Bheege Akhrot Khane Ke Fayde: मुझे हमेशा ही बाहर का खाने की आदत थी. पिज्जा, बर्गर और चाऊमीन खाए बिना मेरा दिन नहीं पूरा होता था, लेकिन जैसे-जैसे मेरे बाहर का खाना खाने की आदत बढ़ रही थी, वैसे-वैसे मुझे कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था. कई बार मैंने अपने डेली रूटीन में हेल्दी चीजें शामिल करने की कोशिश भी की, लेकिन कर नहीं पाई.
फिर एक दिन मैंने अपने आपको 15 दिन का चैलेंज दिया और रोजाना सुबह उठकर भीगे अखरोट खाने शुरू किए. बता दूं, इन्हें खाने से जो मेरे शरीर में बदलाव आए हैं वे बेहद कमाल हैं. चलिए आपको भी बताती हूं. भीगे अखरोट को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से मुझे क्या फायदे हुए हैं.

भीगे अखरोट खाने के फायदे
मुझे बाहर का खाने से क्या दिक्कतें हो रही थी
- पेट से जुड़ी दिक्कतें
- वजन का बढ़ना
- ज्यादा थकी-थकी रहने लगी थी
- स्किन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही थी

15 दिन भीगे अखरोट खाने से मुझे क्या फायदे हुए हैं
दिमाग तेज चलने लगा
बाहर का खाना खाने से मुझे सुस्ती और थकावट रहती थी, जिसके कारण में किसी भी चीज पर अच्छे से फोकस नहीं कर पाती थी, लेकिन जब मैंने भीगे अखरोट खाना शुरू किए, तो मेरा दिमाग तेज चलने लगा और याददाश्त तेज हुई. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद हैं.
पेट ठीक रहने लगा
बाहर का खाना खाने से मुझे पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन जन मैंने अखरोट को अपनी डाइट में शामिल किया, तो मुझे इन सभी दिक्कतों से राहत मिलने में आसानी हुए. अखरोट में मौजूद फाइबर पेट के लिए अच्छा माना जाता है.
वजन कंट्रोल में हुआ
बाहर का खाने से न सिर्फ मुझे पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पद रहा था, बल्कि मेरा वजन भी बढ़ रहा था. ऐसे में जब मैंने भीगे अखरोट खाने शुरू किए, तो इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर में मेरे पेट को ज्यादा देर तक भरा रखा और ज्यादा खाने की आदत को कम किया, जो वजन को घटाने में मददगार रहा.
स्किन ठीक रहने लगी
भीगे अखरोट खाने से मेरी स्किन में भी फर्क दिखा और मुहांसे, त्वचा में सूजन और ऑयली स्किन से राहत मिली. इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट ने मेरी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद की.
इसे भी पढ़ें: पुराने टूथब्रश का ये DIY जुगाड़ चमका देगा घर का हर कोना, न रगड़ना, न घिसना, मिनटों में चमचमाएगा घर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं