9 Benefits of Eating Apple: सेब को हम अक्सर अपने आहार में शामिल करते है यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि, सेहत के लिए भी फायदेमंद है. ये छोटा-सा फल अपने भीतर सेहत का बड़ा खजाना छिपाए हुए है. विटामिन्स, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सेब न केवल इम्युनिटी को मज़बूत बनाता है, बल्कि दिल की बीमारियों, डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याओं से भी लड़ने में मदद कर सकता है. रोज़ाना एक सेब खाना आपकी दिनचर्या में एक ऐसा बदलाव ला सकता है, जो लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं कि सेब खाने से क्या लाभ मिलते हैं.
सेब खाने के फायदे- (Seb Phal Khane Ke 9 Fayde)
1. वजन घटाने में सहायता करता है-
वजन घटाने के लिए सेब एक शानदार विकल्प है, ये लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. सेब में केलोरी कम होने की वजह से यह वजन घटाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- मसालों की रानी छोटी इलायची, स्वाद के साथ सेहत का खजाना, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

2. हृदय के लिए लाभकारी-
हृदय के लिए सेब का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है.
3. हड्डियों के लिए के लाभकारी-
सेब में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते है. सही समय पर सेब खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है .
4. डायबिटीज में लाभकारी-
सेब में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिससे यह डायबिटीज मरीजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
5. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी-
सेब में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है. यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है यदि पेट ठीक से काम नहीं करता, तो सेब के सेवन से आपको काफी राहत मिल सकती है.
6. दांतो के फायदेमंद-
सेब दांतो के लिए भी बेहद लाभकारी है सेब खाने से मुंह में लार का स्राव बढ़ाता है, जो दांतो की सफाई करने में मदद कर सकता है और मसूड़ों को भी स्वस्थ बनाए रख सकता है.
7. कैंसर से बचाव-
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाता है. मुक्त कण कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते है.
8. अस्थमा से राहत-
यदि किसी को अस्थमा की समस्या है तो नियमित रूप से सेब का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है. सेब के फ्लेवोनॉइड्स श्वसन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और अस्थमा के हमलों को कम कर सकते हैं.
9. दिमाग के फायदेमंद-
सेब में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो मस्तिष्क कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है. यह याददाश्त को बढ़ाने और अल्जाइमर से बचाव में भी मदद कर सकता है.
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं