Elaich Khane Ke Fayde: शरीर हो या मन हर समस्या का समाधान भारतीय रसोई में मौजूद है. कभी लौंग के रूप में तो कभी सौंफ या अन्य मसालों के रूप में. ऐसे में बात ‘मसालों की रानी' की हो तो इसे कैसे इग्नोर किया जा सकता है. जी हां! बात हो रही है इलायची की, जो न केवल स्वाद और सुगंध को बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है. इलायची में कई समस्याओं का समाधान छिपा है. साइंटिफिक और मेडिकल रिसर्च प्रकाशित करने वाली वेबसाइट 'साइंस डायरेक्ट' के अनुसार, प्राचीन भारतीय आयुर्वेद, यूनानी और रोमन चिकित्सा में चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से इसका उपयोग सांस की बीमारियों ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, कब्ज, सर्दी-खांसी, दांत-मसूड़ों के रोग, किडनी से संबंधित समस्याओं, फेफड़ों में जकड़न से संबंधित या टीबी, आंखों की जलन समेत अन्य समस्याओं के इलाज में होता रहा है.
आयुर्वेद में इलायची को त्रिदोषनाशक माना जाता है, जो वात, पित्त और कफ को संतुलित करती है. यह पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ मन को शांत करती है और हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. इसका वैज्ञानिक नाम एलेटेरिया कार्डमम है, जिसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह माउथ फ्रेशनर भी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- डाइट नहीं खा कर भी कम होगा वजन, बस इन 5 रेसिपीज को करें ट्राई

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि भोजन के बाद एक इलायची चबाने या इसके पाउडर को सेंधा नमक, मिश्री के साथ लेने से वात, अपच और एसिडिटी में राहत मिलती है. रोज सुबह इलायची चबाने या इसके पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू और संक्रमण कम होती है. यही नहीं, गर्म दूध में इलायची पाउडर मिलाकर पीने से मानसिक तनाव कम हो सकता है और नींद में भी सुधार होता है.
प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक इलायची पानी के साथ लेने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है. गुनगुने पानी में इलायची पाउडर मिलाकर पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.
सौंफ-गुड़ के साथ इलायची का सेवन पीरियड्स की तकलीफ में राहत दे सकता है. एक रिसर्च के अनुसार, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं