विज्ञापन

छत की काई को हटाने के क्या उपाय हैं? जानिए छत की काई कैसे साफ करें

छत पर जमी काई न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि फर्श को बेहद फिसलन भरा भी बना देती है. कई बार नियमित सफाई के बावजूद काई दोबारा लग जाती है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं...

छत की काई को हटाने के क्या उपाय हैं? जानिए छत की काई कैसे साफ करें
छत की काई कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Chhat Ki Kai Kaise Saaf Karen: बारिश के पानी के कारण घर की छत, आंगन और दीवारों पर काई जमना एक आम समस्या है. काई न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि फर्श को बेहद फिसलन भरा भी बना देती है. इससे गिरने और चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. कई बार नियमित सफाई के बावजूद काई दोबारा लग जाती है. ऐसे में कई लोग इसे साफ करने के लिए बाजार से महंगे क्लीनर लाते हैं लेकिन फिर भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है. इस स्थिति में कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको छत से काई हटाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं. इससे सफाई का काम बेहद आसान हो जाएगा. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @GhareluTipsandTricks नाम के चैनल से शेयर की गई है.

काई हटाने के लिए क्या चाहिए?

दीवारों पर लगाने वाला चूना
ब्रश या स्क्रबर
साफ पानी

काई साफ करने का आसान तरीका

सबसे पहले उन जगहों को पहचान लें जहां काई जमी हुई है. अब  छत पर आपको जहां-जहां काई दिखाई दे वहां चूना डालें. फिर किसी ब्रश या स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से उस हिस्से को रगड़ें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा-सा पानी भी डाल सकते हैं. रगड़ते ही काई ढीली पड़ने लगती है और आसानी से निकलने लगती है. इस आसान ट्रिक की मदद से छत पर जमी काई आसानी से साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

क्यों असरदार है चूना?

चूना काई की जड़ पकड़ को कमजोर करने में मदद करता है, जिससे उसे हटाना आसान हो जाता है. खास बात ये है कि इसके लिए किसी महंगे क्लीनर या केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती. थोड़ी मात्रा में चूने का इस्तेमाल करके भी बड़े हिस्से की सफाई की जा सकती है.

दीवारों की काई भी होगी साफ

अगर पानी, सीलन या बारिश की वजह से दीवारों पर हरी परत जम गई है, तो वहां भी यही तरीका अपनाया जा सकता है. चूना लगाने के बाद हल्का स्क्रब करने से दीवारों पर जमी काई आसानी से हट सकती है और सतह पहले जैसी साफ दिखाई देने लगती है.

काई जमने से कैसे बचाएं?

  • छत और आंगन में पानी जमा न होने दें. 
  • नियमित रूप से झाड़ू और सफाई करें.
  • नमी वाली जगहों को सूखा रखने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: गमलों में चाहिए हरी-भरी पत्तियां और फूल, तो फेंकना बंद करें रसोई की ये 5 चीजें, माली ने बताया तरीका

यह भी पढ़ें: स्किन पर लीच चिपक जाए तो क्या करें? जानिए खून चूसने वाली जोंक को हटाने के लिए क्या करना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com