घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर मिलते ही माता-पिता उसके स्वागत की तैयारियों में जुट जाते हैं. इस दौरान बच्चे के कपड़े, खिलौने और कमरे की सजावट के साथ एक और चीज होती है, जिस पर पूरे परिवार का ध्यान रहता है, वो है बच्चे का नाम. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और प्यारा हो. कई लोग अपने बच्चे का नाम भगवान के नाम पर भी रखना पसंद करते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सेलिब्रिटी न्यूमेरोलॉजिस्ट विशाल भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने हनुमान जी से जुड़े 10 ऐसे नाम बताए हैं, जो सुनने में बेहद प्यारे और यूनिक हैं, साथ ही उन नामों का मतलब भी उतना ही अच्छा है. ऐसे में आप इन नामों में से कोई एक नाम चुनकर अपने बच्चे को दे सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
हनुमान जी के नाम पर 10 यूनिक नाम
एराज
सबसे पहला नाम है एराज. विशाल भारद्वाज बताते हैं, एराज शब्द का अर्थ होता है 'पवन पुत्र'. हनुमान जी को पवन पुत्र भी कहा जाता है. ऐसे में आप अपने बच्चे को एराज नाम दे सकते हैं.
अगर आप अपने बेटे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जिसका संबंध बुद्धि और समझदारी से हो, तो श्रितिक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. श्रितिक का अर्थ होता है विजडम यानी बुद्धिमत्ता, समझ, विवेक या अक्लमंद.
प्राग्नेप्राग्ने शब्द का अर्थ होता है अत्यधिक बुद्धिमान या ऐसा व्यक्ति जिसके ज्ञान की कोई सीमा ही नहीं हो.
अतुलितअतुलित का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. आप अपने बेटे का नाम अतुलित रख सकते हैं.
स्वस्तिमस्वस्तिम का अर्थ शुभ या मंगलकारी होता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बेटे का नाम सकारात्मकता और अच्छे भाव से जुड़ा हो, तो आप उसे स्वस्तिम कहकर बुला सकते हैं.
अर्थदाइस नाम का अर्थ है 'दिशाओं का ज्ञान रखने वाला' या 'दिशा देने वाला'. ये नाम अलग होने के साथ-साथ बेहद प्यारा भी है.
एकस्मयअगर आपको थोड़ा लंबा नाम चाहिए, तो एकस्मय अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसका अर्थ है 'ईश्वर से जुड़ा हुआ'.
निर्वयइस नाम का अर्थ होता है 'निडर' या 'भय से मुक्त'. हनुमान जी को साहस और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में आप ये नाम भी बच्चे को दे सकते हैं.
पविशपविश काफी छोटा और मॉडर्न नाम है. आप बच्चे को ये प्यारा सा नाम दे सकते हैं.
वीरमयइन सब से अलग आप अपने बच्चे को वीरमय नाम दे सकते हैं. इसका अर्थ होता है बहादुरी और साहस से जुड़ा हुआ.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- सेलिब्रिटी वाला रखना है बच्चे का नाम? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने बताए भगवान शिव के नाम पर 9 सबसे यूनिक नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं