विज्ञापन

भारत के रंग में रंगा अमेरिका जोड़ा, भावुक होकर बोला- नया जीवन मिल गया

अमेरिका से आए कपल ब्रायन और एलिजाबेथ ने भारत में ऋषिकेश, कैंची धाम और वृंदावन की यात्रा की. भारत से वापस लौटते समय दोनों काफी भावुक हो गए और कहा कि वे अभी से अपनी अगली ट्रिप के सपने देखने लगे हैं.

भारत के रंग में रंगा अमेरिका जोड़ा, भावुक होकर बोला- नया जीवन मिल गया
जागेश्वर धाम से वृंदावन की दीवाली तक का सफर जीता दिल.
Instagram@yogi_dreamer

VIRAL VIDEO: भारत की 5 हफ्तों की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटते समय अमेरिकी कपल, ब्रायन और एलिजाबेथ, बेहद भावुक हो गया. सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने भारत को 'मदर इंडिया' कहते हुए अलविदा कहा और बताया कि यहां का अनुभव अद्भुत रहा. अपनी इस यात्रा के दौरान कपल ने ऋषिकेश में गंगा आरती, अल्मोड़ा का ऐतिहासिक जागेश्वर महादेव मंदिर, वृंदावन की दीपावली और जयपुर के महलों का दीदार किया. एलिजाबेथ ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा के विभिन्न अनुभवों को साझा करते हुए लिखा कि भारत का यह सफर उनके लिए एक नया जीवन जीने जैसा था.

कपल को पसंद आया जागेश्वर महादेव मंदिर 

अमेरिकी कपल का नाम ब्रायन (Brain) और एलिजाबेथ (Elizabeth Whitt) है. एलिजावेथ का इंस्टाग्राम पर @yogi_dreamer नाम से अकाउंट भी है, जिस पर उन्होंने अपनी भारत ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. दोनों अक्सर अपने नाम के लिए BE का इस्तेमाल करते हैं. एक पोस्ट में एलिजावेथ ने बताया कि 'BE' हमारे नाम के शुरुआती अक्षर हैं. ये हमें 'वर्तमान पल में जीने' (BE in the moment) की याद दिलाते हैं, इसलिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं. 

अमेरिका से आए कपल ने भारत में ऋषिकेश, कैंची धाम, वृंदावन और जयपुर समेत कई जगहों की यात्रा की है. अपनी इंडिया ट्रिप के दौरान अमेरिकी कपल उत्तराखंड के अलमोड़ा में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर जागेश्वर महादेव मंदिर भी घूमने गया. उसने एक पोस्ट में बताया कि मुझे यह शिव मंदिर बहुत पसंद आया.

वृंदावन में मनाई दीपावली

कपल ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में 125 मंदिर हैं, जो लगभग 2500 साल पुराने हैं. यह जगह बहुत ही जादुई और सुंदर है, जहां आप एक खास ऊर्जा महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा अमेरिकी कपल ने वृंदावन में रहते हुए दीपावली मनाई. एलिजावेथ और ब्रायन ने वीडियो में कहा कि यहां बहुत सारे पटाखे फोड़े जा रहे हैं.

भारत के पटाखे तो एकदम कमाल हैं, ये अमेरिकी पटाखों से कहीं ज़्यादा बड़े और तेज हैं, और हर कोई इन्हें जला रहा है. 4 जुलाई को आपके अमेरिकी पड़ोसी जो जश्न मनाते हैं, ये उससे कई गुना ज़्यादा ज़बरदस्त है. कपल ने कहा कि हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं कि दिवाली के मौके पर इस अहम जश्न के दौरान हम यहां मौजूद हैं. हर कोई बहुत उत्साहित है और हमें बहुत मजा आ रहा है. वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में घूमने के बाद विदेशी कपल ने कहा कि अब हम जयपुर के महलों की तरफ जा रहे हैं. मुझे भारत से प्यार है.

कपल ने कहा- जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों

कपल ने बताया कि उनकी भारत ट्रिप काफी रोमांचक रहाी. खूब चाय पी, बहुत ही स्वादिष्ट खाना खाया, अपने पसंदीदा लोगों के साथ अद्भुत कीर्तन सुने, पुराने दोस्तों से मिले और नए दोस्त बनाए, नवरात्रि का आनंद लिया. 

अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ने बताया कि ब्रायन एक बड़े बबून के हमले से बाल-बाल बचा, और गंगा मां के साथ खूब समय बिताया. इन सभी पलों के लिए बहुत आभारी हूं. भारत में हमने ऋषिकेश में गंगा मां को विदाई देकर कैंची धाम गए. कैंची धाम और ऋषिकेश में गंगा किनारे खास पल बिताने के बाद कपल ने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों. 

यह भी पढ़ें | जापानी लड़की ने पहली बार वंदे भारत में किया सफर, बोली- उम्मीद से ज्यादा सफाई है

यह भी पढ़ें | ब्रिटिश यूट्यूबर ने किया ट्रेन की स्लीपर में 72 घंटे का सफर, लोग बोले- कोई भारतीय भी हिम्मत नहीं करेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreign Couple India Travel, Foreign Couple India Travel Experience, Viral Video, American Couple India Experience, American Couple India Trip Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com