विज्ञापन

क्या आपने ट्राई किया ओट्स चीला? वजन घटाने और डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए है बेस्ट

रोज के बोरिंग नाश्ते से बोर हो गए हैं? ट्राई करें ओट्स और सूजी से बना ये जालीदार और सॉफ्ट चीला. देखें रेसिपी वीडियो.

क्या आपने ट्राई किया ओट्स चीला? वजन घटाने और डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए है बेस्ट
ओट्स चीला बनाने की रेसिपी क्या है?
NDTV

सुबह की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर यह समझ नहीं आता कि बच्चों के टिफिन या झटपट नाश्ते में क्या नया और सेहतमंद बनाया जाए, जो स्वाद में भी बेहतरीन हो और सेहत के साथ कोई समझौता न करे. अगर आप भी रोज-रोज वही पुरानी चीजें खाकर बोर हो चुके हैं, तो ओट्स और सूजी से तैयार होने वाले ये सुपर सॉफ्ट, जालीदार और स्पंजी चीला आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हैं. हाल ही में @NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी रेसिपी भी शेयर की है.

देखें वीडियो...


सामग्री:

  • ओट्स (आधा कप)
  • सूजी (1 कप)
  • दही (आधा कप)
  • अदरक और हरी मिर्च (स्वाद के अनुसार)
  • नमक (आधा छोटी चम्मच)
  • ईनो (1 छोटी चम्मच या आधा चम्मच बेकिंग सोडा)
  • पानी (लगभग सवा कप)
  • तेल (तवे को चिकना करने के लिए)

बनाने की आसान विधि:

  1. मिक्सी जार में ओट्स, सूजी, दही, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर एकदम बारीक पीस लें और बैटर को बाउल में निकालें.
  2. इसमें बचा हुआ पानी डालकर ऐसा घोल बनाएं जो न ज्यादा पतला हो और न गाढ़ा.
  3. अब इसमें नमक और ईनो डालकर अच्छे से मिला लें ताकि बैटर फूल जाए.
  4. नॉन-स्टिक तवे को मीडियम गरम करें और कुछ बूंदें तेल लगाकर कपड़े या टिशू से पोंछ लें.
  5. एक बड़ा चमचा बैटर तवे पर डालकर हल्का मोटा फैलाएं.
  6. इसे ढककर मीडियम आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकने दें.
  7. इसे पलटने की जरूरत नहीं है, ऊपर सुंदर जाली बनते ही और नीचे से हल्का सुनहरा होने पर उतार लें.
  8. इसी तरह बाकी बैटर से 9 से 10 सॉफ्ट चीला तैयार करें और चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: AMH बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Oats Chilla Recipe, Oats Chilla, Wajan Kam Karne Ka Sahi Tarika Kya Hai, Weight Loss Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com