विज्ञापन

118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए

वजन कम करना बहुत ही मुश्किल काम है. 38 साल के व्यक्ति ने 6 महीने में 118 किलो से 84 किलो तक 34 किलो अपना वजन कम किया. यहां जानिए वजन कम करने के लिए क्या करें?

118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए
वजन कम करने का आसान तरीका

वजन बढ़ना बहुत आसान है, लेकिन वजन कम करना उसे कई गुना ज्यादा मुश्किल है. आज के समय में हर चौथा व्यक्ति मोटापे को लेकर परेशान है. जिसे भी देखो वो यही बात करता है कि मेरे पेट निकल गया, मेरी चर्बी बढ़ रही है, मैं वजन कम करना चाहता हूं या फिर मैं कल से वजन कम करने पर ध्यान दूंगा. हालांकि, वजन कम करने के लिए लोगों को अक्सर यही लगता है कि वह सही डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देंगे तो वजन कम हो जाएगा, लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल, वजन कम करने में असली बदलाव तब आता है, जब लोग किसी नए और जल्दी असर दिखाने वाले उपाय छोड़कर अपना लाइफस्टाइल सही करते हैं. 38 साल के एक व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कम किया है. चलिए आपको बताते हैं वजन कम कैसे करें.

6 महीने में 34 किलो वजन कम किया

38 साल के राजेश का वजन 118 किलो था. वह डायबिटीज, फैटी लिवर, हाई कोलेस्ट्रॉल, कम एनर्जी और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं से परेशान थे. उन्होंने पहले कई डाइट और वर्कआउट प्लान आजमाए, लेकिन उन्हें लंबे समय तक सही तरह अपनाना मुश्किल रहा. इसके बाद उन्होंने अलग रास्ता चुना और अपनी डेली रूटीन की आदतों को धीरे-धीरे बेहतर बनाने पर ध्यान देना शुरू किया. लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कुटिन्हो की गाइडेंस में राजेश ने सिर्फ 6 महीनों में 34 किलो वजन कम कर लिया.

वजन कम करने के लिए क्या करें?

लाइफस्टाइल कोच ने राजेश का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया कि राजेश पहले कैसे थे और फिर कैसे उन्होंने वजन कम किया. ल्यूक कुटिन्हो ने बताया कि जब 38 साल की उम्र में राजेश हमारे पास आए, तब उनका वजन 118 किलो था. डॉक्टरों ने उनके लिए सर्जरी और स्लीप एपनिया के इलाज के लिए CPAP मशीन जैसी चीजें बताई थी, लेकिन राजेश इनमें से किसी के साथ सही महसूस नहीं कर रहे थे. इसलिए उन्होंने सोच-समझकर पहले अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने का फैसला किया.

ल्यूक ने बताया कि जब उन्होंने राजेश के साथ काम शुरू किया, तो उनका टारगेट सिर्फ वजन कम करवाना नहीं था. इसके बजाय उन्होंने उन बुनियादी आदतों पर ध्यान दिया, जो राजेश को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकें. उन्होंने कहा कि राजेश के लिए हमने कोई हैवी डाइट या बहुत हैवी एक्सरसाइज प्लान नहीं बनाया. इसके बजाय उनकी दिनचर्या, खानपान, नींद और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों को सुधारने पर काम किया. चीजों को सही तरह के करने पर रिजल्ट अच्छे मिले और वजन कम करने में मदद मिली.

डेली रूटीन के लाइफस्टाइल में बदलाव से वजन कम करने में मदद मिली. इन आदतों को अपनाने के सिर्फ एक महीने बाद ही राजेश की नींद में सुधार दिखने लगा. जैसे-जैसे उनकी नींद अच्छी हुई, उनकी एनर्जी, कंसंट्रेशन, मूड, खानपान की आदतें भी बेहतर होती गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weigth Loss, Lose Weight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com