विज्ञापन

सिर्फ एक बार बनाया था, अब बार-बार बच्चे लंच बॉक्स में इसकी डिमांड करते हैं, नोट करें रेसिपी

बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट दलिया-वेजिटेबल स्पंजी नाश्ता. यह आसान रेसिपी पेट भरने वाली है और बच्चे इसे बार-बार मांगेंगे.

सिर्फ एक बार बनाया था, अब बार-बार बच्चे लंच बॉक्स में इसकी डिमांड करते हैं, नोट करें रेसिपी
बच्चे के टिफिन में क्या बनाएं?
NDTV

बच्चों को टिफिन में क्या देना है, ये एक दिन की टेंशन नहीं है क्योंकि रोजाना कुछ नया और हेल्दी बनाने के बारे में सोचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. क्या आपके साथ भी यही होता है कि अब बच्चे को क्या दूं? अगर हां, तो नीचे बताई गई ये रेसिपी आपके बच्चे की नेक्स्ट फेवरेट बन सकती है. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर ऋतु ने अपने यूट्यूब चैनल @Homestyle Cuisine with Ritu पर इसकी रेसिपी साझा की. Homestyle Cuisine with Ritu के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

यहां देखिए वीडियो...

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

टिफिन के लिए कुछ अच्छी रेसिपी क्या हैं? | Tiffin Recipe For Kids

सामग्री:

  • 1 कप दलिया (रातभर या 3-4 घंटे भिगोया हुआ)
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • ½ छोटी चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा पानी
  • ½ कप बेसन (छाना हुआ)
  • सब्जियां
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटी गाजर
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटे टमाटर
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
  • थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 उबला और मैश किया हुआ आलू

मसाले

  • ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच ऑरिगेनो
  • ½ छोटी चम्मच गरम मसाला
  • अन्य सामग्री
  • ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ नींबू का रस
  • 1-2 चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच तिल

बनाने का आसान तरीका

स्टेप 1: बैटर तैयार करें

  1. भीगे हुए दलिया को मिक्सर जार में डालें.
  2. इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नमक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर पीस लें.
  3. बैटर में छाना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें.

स्टेप 2: सब्जियां और मसाले मिलाएं

  1. बैटर में प्याज, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और मैश किया हुआ आलू डालें.
  2. हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें.

स्टेप 3: बैटर को एक्टिव करें

  1. सबसे आखिर में बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालें.
  2. तुरंत अच्छी तरह मिलाएं और बैटर को ज्यादा देर तक न रखें.

स्टेप 4: नाश्ता पकाएं

  1. तवा या तड़का पैन गरम करें और हल्का तेल लगाएं.
  2. ऊपर से तिल छिड़कें.
  3. लगभग 2 कलछी बैटर डालें। इसे ज्यादा फैलाने की जरूरत नहीं है.
  4. ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं.
  5. ऊपर की सतह सूख जाए तो थोड़ा तेल लगाकर पलट दें.
  6. दूसरी तरफ से भी 2 मिनट तक सुनहरा होने तक पकाएं.
  7. गरमा-गरम स्पंजी दलिया बच्चों के टिफिन में दें.

इसे भी पढ़ें: बिना फर्मेंट किए सिर्फ 15 मिनट में ऐसे करें डोसा और इडली का बैटर तैयार!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiffin Recipes For Kids, Breakfast Ideas For Kids, Subah Nashte Me Kya Banaye, Tiffin Recipes, Lunch Box Easy Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com