विज्ञापन

कटे हुए आम काले क्यों पड़ जाते हैं? और इसे रोकने के आसान घरेलू तरीके

अगर सही से न रखा जाए को आम एक-दो दिन में ही ब्राउन और काले पड़ जाते हैं. खासकर कटे हुए आम बहुत ही जल्दी काले हो जाते हैं. चलिए जानते हैं कि काट कर रखने से आम क्यों काले पड़ जाते हैं और इन्हें बचाने के लिए क्या करना चाहिए.

कटे हुए आम काले क्यों पड़ जाते हैं? और इसे रोकने के आसान घरेलू तरीके
कटे हुए आम तुरंत काले हो जाते हैं? जानिए वजह और बचाव के तरीके

Ways to Prevent Mangoes from Turning Black: गर्मी में आम हर किसी की पसंद है, लेकिन थोड़ा‑सा वक्त निकल जाए तो कटे हुए आम जल्दी काले पड़ सकते हैं. ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे रोका जा सकता है, यह जानना हर आम प्रेमी के काम की बात है. गर्मी यूं तो खूब परेशान करती है लेकिन अगर इस मौसम में कुछ अच्छा होता है तो वो है आम. आम का रसीला और मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. लेकिन इन्हें स्टोर करके रखने का तरीका भी आपको पता होना चाहिए, नहीं तो ये जल्दी खराब हो जाते हैं. अगर सही से न रखा जाए को आम एक-दो दिन में ही ब्राउन और काले पड़ जाते हैं. खासकर कटे हुए आम बहुत ही जल्दी काले हो जाते हैं. चलिए जानते हैं कि काट कर रखने से आम क्यों काले पड़ जाते हैं और इन्हें बचाने के लिए क्या करना चाहिए.

कटे हुए आम काले क्यों पड़ जाते हैं?

कटे हुए आम के काले होने का कारण ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया काम करती है. जब आम जैसे कटे हुए या टुकड़ों में बंटे फल हवा के संपर्क में आते हैं, तो हवा में मौजूद ऑक्सीजन फल के गूदे के साथ प्रतिक्रिया करती है, जिसके कारण फल का रंग बदल जाता है. ऐसे में ये देखने में अच्छा नहीं लगता लेकिन कभी-कभी खाने में इसका स्वाद खराब नहीं होता.

Also Read: लंगड़ा आम की कहानी: जब आम के पैर नहीं होते, तो फिर ‘लंगड़ा' नाम कैसे पड़ा?

why mango turns black after cutting, ways to prevent mango from turning black, cut mango storage tips, कटे हुए आम काले क्यों पड़ते हैं, आम को काला होने से कैसे बचाएं,

आम को काला होने से बचाने के आसान तरीके

सही आम चुनें

अगर आप आमों को काटकर बाद में खाने के लिए रखना चाहते हैं, तो ऐसे आम चुनें जो बहुत अधिक पके न हों. बहुत ज्यादा पके हुए आम जल्दी ब्राउन हो जाते हैं, इसलिए उन्हें न चुनना ही बेहतर है. ऐसे आम चुनें जो छूने पर कड़े लगें, लेकिन दबाने पर थोड़े दबें.

 सही तरीके से काटें

आम को धोने और सुखाने के बाद, एक तेज चाकू लें और आम की गुठली के दोनों तरफ से काटें. ऐसा करने पर आपको आम के दो टुकड़े मिल जाएंगे. अब अगर आपको आम को बाद में इस्तेमाल करने के लिए रखना है, तो उसका छिलका उतारें और गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों (क्यूब्स) में काट लें, ताकि उन्हें आसानी से रखा जा सके.

एसिड करेगा मदद

ऑक्सीडेशन से बचाने के लिए, आम के टुकड़ों पर थोड़ा सा खट्टा रस छिड़ककर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना लें. आप नींबू का रस, अनानास का रस या संतरे का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. रस में मौजूद एसिड ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है और आपके आमों को ताजा और चमकदार बनाए रखता है.

Also Read: डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही समय, मात्रा और खाने का तरीका

अच्छी तरह से बंद करके रखें

कटे हुए आमों को रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें एक एयर टाइट (हवाबंद) डिब्बे में रखें. इससे आमों का हवा से सीधा संपर्क नहीं होगा और ऑक्सीडेशन की संभावना कम हो जाएगी. आमों को काटने और उन पर एसिड लगाने के बाद, उन्हें एक सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे में ही रखें. आप उन्हें जिप-लॉक बैग में भी रख सकते हैं.

फ्रिज में आम कितने दिन टिकते हैं?

एयरटाइट डिब्बे या जिप-लॉक बैग में रखने के बाद, उन्हें फ्रिज में रख दें. ऐसा करने पर आपके आम 4-5 दिनों तक ताजे बने रहेंगे. 

कटे हुए आम को काला होने से बचाने से जुड़े पाठकों के सवाल 

Q1. कटे हुए आम काले क्यों पड़ जाते हैं?
कटे हुए आम हवा के संपर्क में आते ही ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसकी वजह से उनका रंग ब्राउन या काला पड़ने लगता है.

Q2. क्या कटे हुए आम का काला पड़ना सेहत के लिए हानिकारक होता है?
ज्यादातर मामलों में रंग बदलने से स्वाद पर ज्यादा असर नहीं पड़ता, लेकिन देखने में आम अच्छे नहीं लगते. हालांकि बहुत ज्यादा काले पड़ चुके आम खाने से बचना बेहतर होता है.

Q3. आम को काला होने से रोकने का सबसे आसान तरीका क्या है?
आम के टुकड़ों पर नींबू या संतरे के रस की हल्की परत लगाने से ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और आम ज्यादा समय तक ताज़ा दिखता है.

Q4. कटे हुए आम को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
कटे हुए आम को एयरटाइट डिब्बे या ज़िप‑लॉक बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.

Q5. फ्रिज में रखने पर कटे हुए आम कितने दिन टिकते हैं?
अगर कटे हुए आम को सही तरह से एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए, तो वे फ्रिज में 4–5 दिनों तक ठीक रह सकते हैं.

Q6. क्या बहुत ज्यादा पके आम जल्दी काले पड़ते हैं?
हां, ज्यादा पके आम जल्दी ब्राउन होते हैं. स्टोर करने के लिए हल्के‑पके और थोड़े सख्त आम चुनना बेहतर होता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com