विज्ञापन

अयोध्या-जनकपुर धाम का सफर कितने घंटे में होगा? भारत से नेपाल के बीच 604KM की दूरी, राम-सीता नगरी को जोड़ेगी सरयू कमला एक्सप्रेस

Saryu Kamala Express: भगवान राम की नगरी अयोध्या से माता सीता की नगरी जनकपुर तक आज से सीधी ट्रेन शुरू होने वाली है. भारत से नेपाल के बीच 'सरयू कमला एक्सप्रेस' ट्रेन शुरू हो जाएगी.

अयोध्या-जनकपुर धाम का सफर कितने घंटे में होगा? भारत से नेपाल के बीच 604KM की दूरी, राम-सीता नगरी को जोड़ेगी सरयू कमला एक्सप्रेस
Saryu Kamala Express: सरयू कमला एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी (फोटो:NDTV)
  • भारत और नेपाल के बीच सरयू कमला एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 28 नवंबर 2026 से साप्ताहिक दो दिन होगी.
  • ट्रेन अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे धार्मिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
  • ट्रेन की कुल दूरी 604 किलोमीटर है, जिसमें 28 किलोमीटर नेपाल क्षेत्र में शामिल है और यात्रा लगभग 19 घंटे चलेगी.

भारत और नेपाल के बीच आज से 'सरयू कमला एक्सप्रेस' ट्रेन की शुरुआत हो रही है. पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह नई दिल्ली से दोपहर में वर्चुअल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. साप्ताहिक चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलेगी, अब भक्तों को भगवान राम की नगरी अयोध्या से सीधे माता सीता की नगरी जनकपुरी तक जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी. हफ्ते में दो दिन यह ट्रेन चलेगी, जिससे यात्रियों को अब भारत से नेपाल के बीच यात्रा करने में आसानी होगी, सबसे ज्यादा फायदा धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों को मिलेगा. यह यूपी के पूर्वांचल की बिहार और नेपाल तक कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली है. 

28 नवंबर से होगी संचालित

23 नवंबर से सरयू कमला एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है, हालांकि आज केवल इसका उद्घाटन होगा, लेकिन आम लोगों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर 2026 से शुरू होगी. उद्घाटन वाली ट्रेन जिसकी गाड़ी संख्या 04295 आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से अयोध्या से रवाना होगी, जो मंगलवार सुबह 10 बजे नेपाल के जनकपुर धाम पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे जनकपुर से चलकर 25 नवंबर सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. इस ट्रेन की सेवा साप्ताहिक होगी, यानि इसे हफ्ते में केवल दो दिन ही चलाया जाएगा.

पूर्वांचल की बिहार तक कनेक्टिविटी

यह ट्रेन पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए सबसे अहम साबित होने वाली है. क्योंकि यूपी के पूर्वांचल से बिहार के मिथिला तक कनेक्टिविटी मिलेगी. अब तक अयोध्या से जनकपुर जाने के लिए लोगों को जयनगर तक जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, फिर बस या दूसरी ट्रेन से जनकपुर जाना पड़ता था. अब एक ही ट्रेन में बैठकर सीधे पहुंच सकेंगे. 10 मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, इससे गोरखपुर, बस्ती, सीतामढ़ी, मधुबनी, रक्सौल, नरकटियागंज जैसे शहरों के लोगों को भी नेपाल जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. 

सरयू कमला एक्सप्रेस का टाइम-टेबल

अयोध्या कैंट से हर सोमवार शाम गाड़ी संख्या 15596 की शुरुआत 5 बजकर 50 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी. जहां अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती होते हुए रात 10 बजकर 13 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी. इसके बाद नरकटियागंज में रात 1 बजकर 50 मिनट, सीतामढ़ी में सुबह 4 बजकर 42 मिनट, जयनगर में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी.  जयनगर में कस्टम और दस्तावेज जांच के लिए करीब 2 घंटे का लंबा हॉल्ट होगा, इसके बाद ट्रेन नेपाल में एंट्री करेगी और मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर जनकपुर धाम पहुंचेगी. 

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 15595 जनकपुर धाम से हर शनिवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी, जो जयनगर में दोपहर 2 बजकर 25 मिनट, सीतामढ़ी में शाम 7 बजे, नरकटियागंज में रात 10 बजकर 50 मिनट   पर पहुंचेगी. इसके बाद गोरखपुर में रविवार सुबह 3 बजकर 55 मिनट और रविवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. कुल दूरी 604 किलोमीटर की होगी, जिसमें 28 किलोमीटर का हिस्सा नेपाल में है, पूरा सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा. नेपाल का समय भारत से 15 मिनट आगे है, इसलिए जनकपुर के टाइम को नेपाल समय के हिसाब से ही समझें.

सरयू कमला एक्सप्रेस का स्टॉपेज 

  • अयोध्या कैंट
  • अयोध्या धाम
  • मनकापुर 
  • बस्ती 
  • गोरखपुर
  • नरकटियागंज
  • रक्सौल
  • सीतामढ़ी
  • शीशो
  • मधुबनी
  • जयनगर
  • जनकपुर धाम

सरयू कमला एक्सप्रेस में मिलेगी यह सुविधाएं 

सरयू कमला एक्सप्रेस के लंबे सफर को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को कई सुविधाएं दी गई है. 17 कोच वाले एलएचबी रैक से किया जाएगा, जो पुराने आईसीएफ कोच से ज्यादा सुरक्षित होता है, यह कम आवाज करते हैं और झटके नहीं देते हैं. इसमें 8 एसी कोच होंगे, जिसमें 2 एसी, 3 एसी, एसी 3-टियर इकोनॉमी होगा. इसके अलावा 7 स्लीपर कोच होंगे, एक दिव्यांग फ्रेंडली LSLRD कोच और एक पावर कार यानि लगेज वैन भी होगी. इस ट्रेन में यात्रियों की कुल क्षमता 1100 होगी.  इस ट्रेन में फिलहाल जनरल कोच नहीं होगा और यात्रा के लिए कन्फर्म रिजर्वेशन जरूरी होगा. इसमें बिना टिकट या वेटिंग में सफर नहीं कर पाएंगे. 

IRCTC जल्द जारी करेगा किराया दर 

फिलहाल सरयू कमला एक्सप्रेसवे की किराया दर शुरू नहीं की गई है. 28 नवंबर से यह ट्रेन साप्ताहिक तौर पर नियमित होगी, इसके पहले ही बुकिंग IRCTC वेबसाइट और ऐप पर जारी करेगी. अनुमान है कि किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के हिसाब से ही होगा, लेकिन नेपाल सेक्शन के लिए अलग से शुल्क जुड़ सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि बुकिंग से पहले IRCTC पर फाइनल किराया जरूर चेक करें. इस ट्रेन में सिर्फ भारत और नेपाल के नागरिक ही यात्रा कर सकेंगे. यात्रा के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी होगा.भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट और नेपाली नागरिकों के लिए नागरिकता प्रमाणपत्र मान्य होगा, जयनगर में कस्टम जांच के बाद ही ट्रेन नेपाल में प्रवेश करेगी. 

ये भी पढे़ंः प्रयागराज माघ मेला की तैयारी, रेलवे फाफामऊ, नैनी-सूबेदारगंज समेत 9 स्टेशनों से ढाई महीने तक चलाएगा 72 ट्रेनें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Janakpur Dham Train, Ayodhya Janakpur Direct Train, India To Nepal Train, Ayodhya Janakpur Train Fare, Ayodhya Janakpur Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com