विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2025

सेहत के लिए वरदान है विटामिन से भरपूर दही, पेट, हड्डी, दिल और स्किन के लिए कमाल, छिपा है खूबसूरती का राज

Benefits of Curd In Hindi: दही गर्मियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं है. बहुत से लोग दही के फायदों को हल्के में लेते हैं, लेकिन इसका सेवन शरीर के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.

सेहत के लिए वरदान है विटामिन से भरपूर दही, पेट, हड्डी, दिल और स्किन के लिए कमाल, छिपा है खूबसूरती का राज
Benefits of Curd: दही को स्वाद को बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है.

Benefits of Curd: देशभर में पारा चढ़ने लगा है. ऐसे में गर्मी की मार से बचने और अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए लोग आमतौर पर ठंडी चीजों का सेवन करते हैं. इन्हीं ठंडी चीजों में दही भी शामिल है, जो गर्मियों में स्वाद को बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है. दरअसल, दही एक प्राकृतिक और पौष्टिक चीज है, जो पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है. साथ ही शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रखने के कई लाभ भी पहुंचाता है. गर्मियों में दही खाने के कुछ अनमोल फायदों के बारे में जानते हैं.

गर्मियों में दही खाने के फायदे (Benefits of Eating Curd in Summer)

1. पोषक तत्वों से भरपूर

भारतीय घरों में दही का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए कारगर हैं. 

यह भी पढ़ें: बहुत ज्यादा थकान हो जाए तो करें सिर्फ ये 5 काम, तुरंत हो जाएंगे एनर्जेटिक, काम में भी लगेगा मन

2. पेट के लिए बहुत फायदेमंद

दही में कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसकी वजह से यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है और इसका सेवन पेट से संबंधित परेशानियों में भी फायदेमंद साबित होता है.

3. हड्डियों की मजबूती

दही का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. साथ ही इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाने के कारण यह दांतों को भी मजबूत करने का काम करता है. 

4. हेल्दी पाचन तंत्र

दही में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. साथ ही मुंह में होने वाले छालों से छुटकारा पाने के लिए दही का सेवन लाभदायक माना गया है.

यह भी पढ़ें: इस मेवे के आगे नहीं टिकते पिस्ता, बादाम और काजू, बुढ़ापा दूर रखने से लेकर याद्दाश्ता बढ़ाने तक में फायदेमंद

5. हार्ट के लिए लाभकारी

हार्ट अटैक के खतरे और मोटापे को कम करने के लिए भी दही रामबाण की तरह है. दिल को हेल्दी रखने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है. साथ ही मोटापे को दूर करने के लिए रोजाना इसका सेवन किया जा सकता है.

6. स्किन को हेल्दी रखता है

इसके साथ ही दही में खूबसूरती का खजाना भी छुपा है. इसे त्वचा की सुंदरता के लिए अच्छा माना जाता है. गर्मियों के दौरान होने वाली टैनिंग की समस्या से निपटने के लिए दही बहुत अच्छा विकल्प है. इसे बेसन के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है.

Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Benefits Of Curd, Curd For Glowing Skin, Curd For Strong Bones, Vitamin-rich Curd Benefits, Yogurt For Digestive Health, How Curd Improves Stomach And Digestion, Best Dairy Product For Skin And Hair Health, Why Curd Is Great For Bones And Heart, Daily Curd Consumption Benefits, Natural Beauty Secrets With Curd, Probiotic-rich Dairy Products, Curd Vs Yogurt Health Benefits, How To Use Curd For Skincare, Nutritional Value Of Curd, Curd For Gut Health And Immunity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com