विज्ञापन

ब्याज फ्री लोन पर LPG गैस सिलेंडर, मात्र 100 रुपये की आएगी किस्त, जानें कैसे मिलेगा

LPG रसोई गैस रिफिल कराने के लिए गैस कंपनी 600 रुपये का माइक्रो लोन दे रही है. जिसके लिए 100 रुपये की ब्याज फ्री किस्त चुकाने होंगे. जान लीजिए यह लोन आपको कब और कैसे मिल सकता है.

ब्याज फ्री लोन पर LPG गैस सिलेंडर, मात्र 100 रुपये की आएगी किस्त, जानें कैसे मिलेगा
LPG रिफिल के लिए लोन
  • LPG रिफिल के लिए गैस कंपनी ने लोन की सुविधा शुरू की है.
  • कंपनी LPG रिफिल के लिए 600 रुपये का माइक्रो लोन देगी.
  • कंपनी LPG लोन के लिए किसी तरह का ब्याज नहीं लेगी.

घर में LPG रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है. LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की चर्चा हो रही है. अगर गैस के दाम बढ़ते हैं तो लोगों के जेब कटने वाले हैं. हालांकि गैस कंपनी अपने उपभोक्ताओं को नई सुविधा दे रही है. अगर गैस के दाम अचानक से बढ़ते हैं या महीने के आखिर में घर में गैस खत्म हो जाता है और आपके पास रिफिल कराने के पैसे नहीं है तो इसके लिए अब लोन सुविधा शुरू की जा रही है. खास बात यह है कि गैस रिफिल कराने के लिए दिए जा रहे लोन पर ब्याज भी नहीं देना होगा.

दरअसल, भारत गैस कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर LPG रिफिल के लिए माइक्रो लोन सुविधा देने की जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए ब्याज फ्री लोन दिया जाएगा, जिसे आसान किस्त में चुकाया जा सकेगा. कंपनी ने इस योजना का नाम 'अभी खरीदे, बाद में भुगतान करें' रखा है.

Latest and Breaking News on NDTV

600 रुपये तक ब्याज फ्री LPG लोन

भारतगैस (Bharatgas) की माइक्रो-लोन सुविधा के जरिए ग्राहक एलपीजी गैस रिफिल के लिए 600 रुपये तक का Loan बिना किसी ब्याज के ले सकते हैं. 600 रुपये के लोन के लिए ग्राहकों को 100 रुपये की किस्त चुकानी होगी. हालांकि ग्राहकों को यह लोन साप्ताहिक किस्तों में चुकाने होंगे. इस पर कोई ब्याज नहीं देना होगा. इसका मतलब है कि आपको हर सप्ताह 100 रुपये की EMI देनी होगी. यह सुविधा Buy Now, Pay Later (BNPL) मॉडल के तहत दी जा रही है.

कैसे मिलेगा LPG लोन?

इस सुविधा के जरिए उपभोक्ताओं को LPG रिफिल के लिए पूरी कीमत पर लोन नहीं दिया जाएगा. बल्कि 600 रुपये तक लोन दिया जाएगा. अगर अचानक से गैस खत्म होने पर आपके पास पैसे कम पड़ रहे हैं तो आप 600 रुपये तक का माइक्रो लोन लेकर हर हफ्ते 100 रुपये की किस्त देकर चुका सकते हैं. इस पर कोई ब्याज भी नहीं देना होगा.  इस 'बाय नाउ पे लेटर' (Buy Now Pay Later) माइक्रोफाइनेंस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी भारतगैस डिस्ट्रीब्यूटर (Bharatgas Distributor) से संपर्क करना होगा. डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर आप इस माइक्रो-लोन सुविधा के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और गैस सिलेंडर की रिफिल ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः 

दूसरे शहर हो रहे हैं शिफ्ट तो LPG कनेक्शन कैसे करें ट्रांसफर? एड्रेस प्रूफ नहीं है तो क्या है उपाय?

साल में कैसे फ्री मिलेंगे 6 सिलेंडर, जानें किसे और कहां पर मिलेगा इसका लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas News, Bharat Gas, Bharat Gas LPG Cylinder, Micro Loans, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com