विज्ञापन

मिनटों में बनाएं फाइबर-प्रोटीन से भरपूर ये हरा सूप, देखें रेसिपी वीडियो

थकान के बाद भारी खाना नहीं, कुछ हल्का पीने का मन है? घर पर बनाएं गरमागरम हरा मूंग दाल सूप, जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

मिनटों में बनाएं फाइबर-प्रोटीन से भरपूर ये हरा सूप, देखें रेसिपी वीडियो
घर पर बनाए हरे मुंग का सूप
NDTV

कभी-कभी काम से लौटने के बाद इतना थक जाते हैं कि भारी-भरकम खाना खाने का मन बिल्कुल नहीं करता. ऐसे में कुछ हल्का, गर्म और पेट को सुकून देने वाला मिल जाए, तो मजा आ जाता है. आज हम बात करेंगे हरे मूंग की दाल के सूप के बारे में, जो पीने में जितना स्वादिष्ट है, बनाने में उतना ही आसान और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

हरी मूंग की सब्जी, डोसा, सलाद और चीला तो खाया ही होगा, लेकिन क्या कभी इसका सूप  पिया है? देखिए रेसिपी वीडियो,

सामग्री:

  • हरी मूंग दाल (आधा कप इसे 4 से 6 घंटे भिगोकर रख लें)
  • पानी (3 कप)
  • प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
  • अदरक (1 छोटा चम्मच घिसा हुआ)
  • लहसुन (6 से 8 कालियां बारीक कटी हुई)
  • घी या तेल (1 छोटा चम्मच)
  • जीरा (आधा छोटा चम्मच)
  • काली मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (एक चौथाई छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • नींबू का रस (1 छोटा चम्मच)
  • हरा धनिया 

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें.
  2. अब इसे कुकर में ढाई कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें.
  3. इसके बाद एक कड़ाही या पैन में थोड़ा सा घी या तेल गरम करें.
  4. इसमें जीरा डालें चटकाएं, फिर कटा हुआ प्याज, अदरक और लहसुन डालकर तब तक भूनें जब तक वे हल्के सुनहरे न हो जाएं.
  5. अब इसमें हल्दी और काली मिर्च पाउडर डालकर चम्मच से चलाएं.
  6. इसके बाद उबली हुई मूंग दाल को पानी समेत कड़ाही में पलट दें.
  7. दाल को हल्का सा मैश कर लें ताकि सूप में अच्छी गाढ़ापन आ जाए.
  8. इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
  9. अगर आपको सूप गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा गरम पानी और मिला सकते हैं.
  10. गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस निचोड़ दें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व 

FAQS:

हरी मूंग दाल का सूप रोज पी सकते हैं क्या?

यह बहुत हल्का और संतुलित होता है, इसलिए इसे रोज की डाइट में शामिल किया जा सकता है.

मूंग की दाल का सूप पीने के क्या फायदे हैं?

  • पेट के लिए हल्का
  • प्रोटीन से भरपूर
  • वजन कंट्रोल में मददगार
  • कम चिकनाई वाला
  • पोषक तत्वों का खजाना

इसे भी पढ़ें: दादी-नानी के जमाने का सुपरफूड लड्डू, रागी और गुड़ से ऐसे बनाएं, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Moong Dal, Green Moong Dal Benefits, Green Moong Dal Protein, Green Moong Recipes, Green Moong Dal Protein Per 100g
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com