विज्ञापन

इन 10 सब्जियों में जरूर लगाएं हींग का तड़का, स्वाद के साथ-साथ पेट भी हो जाएगा हल्का

सब्जियों में हींग का तड़का लगाने से न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि ये गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है. यहां जानते हैं 10 ऐसी सब्जियां जिसमें हींग का तड़का लगाने से उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है- 

इन 10 सब्जियों में जरूर लगाएं हींग का तड़का, स्वाद के साथ-साथ पेट भी हो जाएगा हल्का
hing tadka vegetables : इन 10 सब्जियों में लगाएं हींग का तड़का

खाने में जब भी हींग का तड़का लगता है, तो न सिर्फ घर के अंदर बल्कि आस-पड़ौस में भी इसकी खुशबू फैल जाती है. हींग का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है, बल्कि इसका प्रयोग पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी होता है. अक्सर दादी-नानी को आपने देखा होगा कि जब भी पेट दर्द या फिर कब्ज की शिकायत करते हैं, तो वो हींग का पानी लाकर दे देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग का तड़का आप किनकिन सब्जियों में लगा सकते हैं. अगर नहीं, तो यहां जानते हैं ऐसी 10 सब्जियों में जिसमें हींग का तड़का लगते ही उसकी खुशबू और स्वाद में फर्क आ जाता है. वहीं, इसका सेवन करने से पाचन भी दुरुस्त हो सकता है. यहां जानते हैं-

मसूर दाल में लगाएं हींग का तड़का

मसूर की दाल में हींग का तड़का लगाने से इसका स्वाद एक अलग ही लेवल तक पहुंच जाता है. वहीं, जिन लोगों को दाल नहीं पचती उनके लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

दाल-पालक में जरूर लगाएं हींग का तड़का

दाल और पालक अगर आपका बहुत ही पसंद है, तो आप इसमें हींग का तड़का लगा सकते हैं. हींग से इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही बढ़ जाता है. वहीं, गट हेल्थ के लिए भी ये काफी अच्छा होता है.

कढ़ी में लगाएं

छाछ और मट्ठा के अलावा कढ़ी में भी हींग का तड़का लगाया जाता है. बिना हींग के कढ़ी का स्वाद बिल्कुल अधूरा सा लगता है. अगर आपने अबतक कढ़ी में हींग का तड़का लगाकर नहीं खाया है, तो एक बार जरूर लगाकर देखें. 

आलू की सब्जी में लगाएं हींग का तड़का

सूखी हो या रसेदार, आलू की सब्जी में चुटकीभर हींग का तड़का लगाने से इसका स्वाद एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है. वहीं, कुछ लोगों को आलू खाने के बाद गैस या ब्लोटिंग जैसी महसूस होती है, ऐसे में हींग का तड़का फायदेमंद साबित हो सकता है.

हींग के तड़के से बढ़ाएं अरबी की सब्जी का स्वाद

अरबी को थोड़ी भारी सब्जी होती है. इसे पचाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है. अगर आप अरबी की सूखी सब्जी बना रहे हैं, तो हींग का तड़का उसका स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन में भी मदद कर सकता है.

फूलगोभी और पत्तागोभी

गोभी वाली सब्जियां खाने के बाद अक्सर लोगों को पेट में गैस और भारीपन महसूस होता है. ऐसे में तड़के में थोड़ी सी हींग डालने से स्वाद बढ़ सकता है और इन्हें खाना भी अपेक्षाकृत आसान हो सकता है.

राजमा और छोले में लगाएं हींग का तड़का

राजमा और छोले दोनों ही स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन ये गैस की समस्या भी पैदा कर सकते हैं. यही वजह है कि पारंपरिक रेसिपीज में इनमें हींग का तड़का लगाया जाता है. इससे ग्रेवी का स्वाद भी निखरता है.

हींग का तड़का बैंगन की डिशेज में लगाएं

बैंगन की सब्जी हो, भर्ता हो या कोई और डिश, हींग का इस्तेमाल इसके स्वाद को और बेहतर बना सकता है. बैंगन के साथ हींग का फ्लेवर काफी अच्छा माना जाता है.

छाछ से बनने वाली चीजों में

कढ़ी, रायता या मट्ठे से बनी सब्जियों में हींग का तड़का डालने से स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जाते हैं. साथ ही ऐसे व्यंजन पचाने में भी आसान महसूस हो सकते हैं.

कटहल की सब्जी

कटहल की मसालेदार सब्जी में हींग का हल्का सा इस्तेमाल उसके स्वाद को और लाजवाब बना देता है. जिन लोगों को कटहल खाने के बाद पेट भारी लगने की शिकायत रहती है, उनके लिए भी यह उपयोगी माना जाता है.

ये भी पढ़ें - घर पर हींग की गोली कैसे बनाएं? जानें खट्टी-मीठी हिंगोली बनाने का आसान तरीका और इसे खाने के बड़े फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asafoetida, Asafoetida For Health, Asafoetida Adulteration, Asafoetida And Black Salt For Weight Loss, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com