Uric Acid Control Drinks In Hindi: यूरिक एसिड आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. आपको बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक वेस्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन के टूटने से बनता है. इसकी मात्रा बढ़ने से गठिया, जोड़ों में दर्द और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो इन ड्रिंक्स का खाली पेट सेवन कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए ड्रिंक्स- (Uric Acid Ko Kaise Control)
1. हल्दी दूध- (Haldi Doodh)
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए हल्दी दूध पीना फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार है. हल्दी वाला दूध पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है, जो यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण हो सकती है. इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी को डालकर अच्छे से मिला लें. फिर इसे दूध को रात को सोने से पहले पी लें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है अखरोट का सेवन, जानें फायदे और खाने का सही समय

2. नींबू पानी- (Lemon Water)
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. इसे पीने से बॉडी में यूरिक एसिड न्यूट्रिलाइज होने लगता है. ऐसे में एसिड किडनी के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. इसे बनाने के लिए आप एक गिलास गनगुने पानी में एक नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें फिर छानकर पी लें.
3. अदरक पानी- (Ginger Water)
अदरक में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा फ्रेश अदरक काटकर डालें. अच्छे से खौला लें और एक कप में छानकर सुबह खाली पेट चाय की तरह पी लें.
Watch Video : Dietician ने बताई High Uric Acid, Weight Loss के लिए Best Diet | Anti Cancer Diet and Lifestyle
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं