- सिंघाड़े आटे और आलू के मिश्रण के साथ बनाया जाता है.
- यह बनाने में काफी आसान है.
- यह आपकी नवरात्रि थाली में वैराइटी भी लाएगा.
इन दिनों भारत में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है, जो नौ दिनों तक चलने वाला पर्व है. मंदिरों में इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिलती है. नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है और इस दौरान देवी दुर्गा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं. वहीं कुछ लोग नवरात्रि में नौ दिन उपवास करते हैं. नवरात्रि में व्रत करने वाले लोग हल्का और सात्विक भोजन करते हैं और इसके अलावा जो लोग व्रत नहीं भी करते वह भी बिना लहसुन और प्याज का खाना खाते हैं. व्रत में हम समा के चावल, कुट्ट, सिंघाड़ा, साबुदाना, आलू और दूध से बने उत्पादों का सेवन करते हैं. पहले व्रत में खाने के लिए हमारे पास कुछ ही विकल्प हुआ करते हैं लेकिन, बदलते दौर में सीमित सामग्री के साथ भी अब व्रत में खाने के लिए हम काफी कुछ तैयार कर सकते हैं. उदाहरण के लिए कुट्ट डोसा, साबुदाना चीला और यहां तक की कढ़ी भी बना सकते हैं.
कब है दुर्गा पूजा, यहां जाने महत्व और भोग के लिए बनाई जाने वाली खिचड़ी की रेसिपी
मगर आज हम आपके लिए व्रत स्पेशल बोंडा रेसिपी लेकर आए है जिसे सिंघाड़े आटे और आलू के मिश्रण के साथ बनाया जाता है. नवरात्रि में अब तक आपने कुट्ट की पूरी और कुट्ट पकौड़ा रेसिपी ही ट्राई किया है तो टाइम है यह लाजवाब रेसिपी ट्राई करने का इस स्वादिष्ट रेसिपी को यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. यह बनाने में काफी आसान है और आपकी नवरात्रि थाली में वैराइटी भी लाएगा. तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं इसकी रेसिपीः
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
कैसे बनाएं व्रत स्पेशल बोंड़ा
1. एक पैन में देसी डालकर गरम करें, इसमें जीरा, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक और कालीमिर्च डालकर भूनें.
2. इसमें उबाला हुआ आलू डालकर भूनें, सेंधा नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स करें. इसे एक तरफ रख दें.
3. अब एक बाउल में सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, हरी मिर्च का पेस्ट, कालीमिर्च डालकर मिक्स करें और पानी डालकर बैटर बना लें.
4. आलू के मिश्रण की बाॅल्स बना लें और एक कड़ाही में तेल गरम करें. अब बाॅल्स को बैटर में डिप करें और गरम तेल में एक एक करके गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.
5. इसे आप व्रत स्पेशल चटनी के साथ पेयर कर सकते हैं.
पारुल ने वीडियो में व्रत स्पेशल हरी चटनी की रेसिपी भी शेयर की है.
व्रत स्पेशल बोंडा बनाने के लिए वीडियो यहां देखेंः
नवरात्रि के लिए कैसे बनाएं व्रत स्पेशल साबूदाना थालीपीठ- Recipe Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं