- साल में चार बार नवरात्रि आती हैं.
- मगर चैत्र और शरद नवरात्रि को बेहद ही उत्साह से मनाया जाता है.
- साबूदाना व्रत में खाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय सामग्री है.
जैसाकि हम सभी को मालूम है कि आज से यानि 26 सिंतबर नवरात्रि की शुरूआत हो गई है, जोकि 5 अक्टूबर तक जारी रहेंगे. वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि आती हैं मगर चैत्र और शरद नवरात्रि को बेहद ही उत्साह से मनाया जाता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के रूपों की पूजा पूरी आस्था के साथ की जाती है, काफी लोग व्रत भी करते है जिसमें सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है. व्रत करने वाले व्यक्ति दूध, फल, कुट्टू, सिंघाड़े और आलू जैसी चीजों का सेवन करते है, इसके अलावा खाने में सेंधा नमक उपयोग किया जाता है. इन सबके अलावा साबूदाना व्रत में खाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय सामग्री है और इससे बनने वाले व्यंजन भी अनगिनत हैं. साबूदाना से बनने वाला हर व्यंजन खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता हैं, अब तक आपने साबूदाना से बनने वाली खीर, खिचड़ी और वड़ा ट्राई किया होगा लेकिन इस नवरात्रि वैराइटी जोड़ने के लिए साबूदाना थालीपीठ की रेसिपी आजमाएं.
मीड वीक इंल्डजेंस के लिए ट्राई करें मेथी पूरी और आलू मसाला का यह बेस्ट कॉम्बिनेशन
यह एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी में है और बनाने में भी काफी आसान है. थालीपीठ वैसे महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है जिसे आमतौर पर ज्वार, बेसन और गेंहू के आटे में कुछ मसाले मिलाकर बनाया जाता है. यह एक सुपर टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है, मगर आज हम आपके लिए व्रत फ्रेंडली थालीपीठ की रेसिपी लाएं हैं जिसमें साबूदाने के साथ आलू और सिंघाड़े का आटा डालकर तैयार किया जाता है. कुछ मसाले इसके स्वाद को बढ़ाते हैं. थालीपीठ को आप दही, चटनी या चाय के साथ भी पेयर कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं साबूदाना थालीपीठ | साबूदाना थालीपीठ रेसिपी
एक बाउल में साबूदाना, उबले आलू, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, कालीमिर्च, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, हरा धनिया और अदरक को डाल लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए एक डो तैयार कर लें.एक बटर पेपर से डो से एक लोई निकालें. पेपर पर हल्का सा घी लगाकर चिकना कर लें. लोई को पेपर पर रखकर हाथ से धीरे धीर फैलाएं और एक छोटी रोटी जैसा आकार दें. इसके बीच में उंगली से छेद करें.
साबूदाना थालीपीठ की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
नवरात्रि के दौरान बनाना चाहते हैं कुछ हेल्दी एंड टेस्टी तो ट्राई करें यह मखाना ड्राई फ्रूट नमकीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं