विज्ञापन

Mahashivratri 2026: व्रत के दिन क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

Mahashivratri Vrat Ke Niyam: अगर अगर आप पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, तो व्रत के दौरान कुछ ज़रूरी नियम जानना बेहद जरूरी है, ये नियम आपको व्रत सही तरीके से रखने में मदद करेंगे. 

Mahashivratri 2026: व्रत के दिन क्या करें और क्या न करें, यहां जानें
Mahashivratri fasting rules 2026

Mahashivratri Vrat Ke Niyam: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और इस 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसलिए इस दिन लोग उपवास करते हैं. अगर अगर आप पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, तो व्रत के दौरान कुछ ज़रूरी नियम जानना बेहद जरूरी है, ये नियम आपको व्रत सही तरीके से रखने में मदद करेंगे. 

महाशिवरात्रि का उपवास कैसे रखा जाता है?

शरीर को हाइड्रेट रखें: दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि आपके शरीर को कमजोरी महसूस न हो और एनर्जी बनी रहे.

व्रत का प्रकार चुनें: महाशिवरात्रि व्रत रखने से पहले तय करें कि आप किस प्रकार का व्रत रखना चाहते हैं क्योंकि इस दिन मुख्य रूप से तीन तरह के व्रत रखे जाते हैं,

  • निर्जला व्रत
  • फलाहार व्रत
  • आंशिक व्रत

शुद्धता बनाएं रखें: व्रत के दौरान शारीरिक और मानसिक शुद्धता बनाए रखें और नियम का पालन करें. 

मंत्र जाप करें:  महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन पंचाक्षरी मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना फलदायी माना जाता है. 

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या नहीं करना चाहिए?

ज्यादा मेहनत वाला काम न करें: व्रत के दौरान भारी या थकाने वाले काम करने से बचें क्योंकि ज्यादा मेहनत वाला काम करने से शरीर में कमजोरी हो सकती है और आपको थकावट महसूस हो सकती है. 

निगेटिव सोच से दूर रहें: महाशिवरात्रि के दिन निगेटिव सोच और गलत कार्यों से दूरी बनाएं और ज्यादा गुस्सा करने से बचें. यह दिन शुह है इसलिए इस दिन पॉजिटिविटी बनाएं रखें. 

तामसिक चीजों से दूरी बनाएं: इस दिन शराब का सेवन न करें, जुआ न खेलें और मांसाहार, प्याज व लहसुन से पूरी तरह परहेज करें. 

रात में न सोएं: इस दिन रातभर जागकर ध्यान, पूजा और मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है. 

इसे भी पढ़ें: लेह की वो जगह जहां खत्म होती है सड़क और शुरू होती है कहानी, बॉर्डर से सटा गांव बन गया घूमने वालों की पहली पसंद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com