What To Mix With Milk For Clear Stomach: आज के समय पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. इसका एक सबसे बड़ा कारण है खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल. अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते सना होगा कि सुबह उठकर फ्रेश होने में दिक्कत होती है या समय ज्यादा लगता है. अगर आपका पेट भी रोज सुबह साफ नहीं होता है, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. डॉक्टर अमित मिलानी (Dr. Amit Miglani) पेट को साफ करने के लिए बहुत ही आसान नुस्खा बता रहे हैं. आपको बस रात को सोने से पहले दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर पीना है .
क्यों होती है कब्ज की समस्या?
जब हमारा पाचन तंत्र यानी डाइजेशन कमजोर हो जाता है, तब खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं है. रात को देर से खाना, ज्यादा तला-भुना या जंक फूड खाना, पानी कम पीना और दिनभर एक ही जगह बैठे रहना कब्ज की सबसे बड़ी वजह बनता है. जब आंतों में मल जमने लगता है, तो सुबह पेट साफ होने का नाम ही नहीं लेता. इससे न सिर्फ मूड खराब रहता है.
कब्ज के लिए दूध में क्या मिलाकर पिएं- (Kabj Dur Karne Ke LIye Kya Khaye)
1. गाय का घी और दूध-
रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शुद्ध गाय का घी मिलाकर पीने से पेट की आंतों को चिकनाई मिलती है. घी हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और जमा हुआ मल आसानी से बाहर निकल जाता है. जिन लोगों को कब्ज है, उनके लिए यह नुस्खा फायदेमंद माना जाता है.

पेट को साफ रखने के लिए क्या पीएं. Photo Credit: Canva
2. त्रिफला चूर्ण और दूध-
आयुर्वेद में त्रिफला को पेट की हर बीमारी की दवा माना गया है. रात को सोते समय एक चौथाई चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने दूध के साथ लेने से पेट की सफाई बहुत अच्छे से हो जाती है. यह आंतों की अंदर से सफाई करता है और गैस, एसिडिटी तथा कब्ज तीनों से राहत दिलाता है.
3. किशमिश और दूध-
रात को दूध उबालते समय उसमें 4 से 5 दाने वाली किशमिश डालकर उबाल लें. इसके बाद उस दूध को पी लें और किशमिश चबाकर खा लें. किशमिश में नेचुरल लैक्सेक्टिव गुण होते हैं, जो मल को नरम बनाते हैं और सुबह बिना किसी जोर के पेट एकदम साफ हो जाता है.
कौन-सी चीजें कब्ज बढ़ा सकती हैं?
- फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड
- ज्यादा तला-भुना खाना
- कम पानी पीना
- लंबे समय तक बैठे रहना
- अत्यधिक चाय, कॉफी और शराब का सेवन
ये भी पढ़ें- चाय के साथ खाना है कुछ हेल्दी? ट्राई करें पोषण से भरपूर मखाना ओट्स कुकीज़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं