विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज ने बताया कब्ज दूर करने का तरीका, बस करना होगा ये 1 काम

कब्ज की समस्या ने परेशान कर दिया है? प्रेमानंद महाराज का बताया ये देसी उपाय आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है.

प्रेमानंद महाराज ने बताया कब्ज दूर करने का तरीका, बस करना होगा ये 1 काम
प्रेमानंद महाराज जी ने बताया कब्ज ठीक करने का उपाय
NDTV

अक्सर हम स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसका सीधा असर हमारे पेट और सेहत पर पड़ता है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान की वजह से पेट का साफ न होना आम बात बन गई है. जब पेट ठीक रहता है, तो मन भी प्रसन्न रहता है और काम में मन लगता है, लेकिन जैसे ही कब्ज या पेट की गड़बड़ी शुरू होती है, शरीर में सुस्ती और कई तरह की बीमारियां घर करने लगती हैं.

प्रसिद्ध महंत प्रेमानंद महाराज जी की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने लोगों को बताया है कि कैसे कब्ज से राहत पाई जा सकती है और अपने पेट का ख्याल रखा जा सकता है. उन्होंने लोगों को कंट्रोल में खाना खाने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कब्ज से राहत पाने के लिए प्रेमानंद महाराज के बताए गए उपायों के बारे में. 

देखें वीडियो...

पेट साफ करने और कब्ज भगाने का अचूक तरीका:

सुबह उठते ही सबसे पहले अपने इष्टदेव, गुरु और संतों का स्मरण करें. इसके बाद बिना किसी आलस्य के पानी गर्म करें.

कितना पानी पीना है?

जितनी आपकी पीने की क्षमता हो, आधा लीटर से एक लीटर तक. 

पानी पीने का सही तरीका क्या है?

  • पानी को चाय की तरह हल्का गर्म करें.
  • इसके बाद जमीन पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं और पानी को बिल्कुल धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं. 
  • पानी पीने के बाद लगभग 10 से 15 मिनट तक उसी आसन में बैठे रहें और फिर थोड़ा टहलें. 
  • इसके बाद शौच के लिए जाएं. 
  • इस नियम को अपनाने से आंतों की अच्छे से सफाई हो जाती है और पुराना कब्ज भी जड़ से खत्म होने लगता है. 

इसे भी पढ़ें: घर में नहीं है सब्जी, तो 10 मिनट में बनाएं छत्तीसगढ़ की फेमस बेसन की मिंझा की रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Mahaaj Video, Kabj Kaise Door Hogi, Constipation Treatment, Premanand Maharaj Constipation Remedies, How To Get Rid Of Constipation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com