Makhana Oats Cookies Recipe In Hindi: क्या आप भी चाय के साथ या बच्चों के स्कूल के टिफिन में कुछ मीठा और टेस्टी देना चाहते हैं, लेकिन मार्केट में मिलने वाली कुकीज को नहीं देना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको घर पर बने पोषण से भरपूर ओट्स मखाना कुकीज की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इस रेसिपी को (@easycookingwithDas) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
एक कुकी में मिलने वाले पोषक तत्व-
- फाइबर-
- प्रोटीन-
- कैल्शियम-
- हेल्दी फैट-
- आयरन
- मिनरल्स
यहां देखें वीडियो-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं हेल्दी कुकीज़- (How To Make Makhana Oats Cookies)
सामग्री-
- मखाना- 80 ग्राम
- ओट्स का आटा- 100 ग्राम
- बादाम का आटा- 30 ग्राम
- गुड़ पाउडर- 80 ग्राम
- अनसाल्टेड बटर- 80 ग्राम
- मिल्क पाउडर- 15 ग्राम
- दूध- 60 मिली
- बेकिंग पाउडर- 4 ग्राम
- इलायची पाउडर- 1 ग्राम
- नमक- 1 ग्राम
विधि-
- सबसे पहले मखाने को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक वे पूरी तरह क्रिस्पी न हो जाएं. इन्हें ठंडा करके मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- अब एक बाउल में मखाना पाउडर, ओट्स का आटा, बादाम का आटा, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिला लें.
- दूसरे बाउल में सॉफ्ट बटर, गुड़ पाउडर और हल्का गुनगुना दूध डालकर तब तक फेंटें जब तक गुड़ पूरी तरह घुल न जाए और मिश्रण एकदम स्मूद न हो जाए.
- अब इस बटर-गुड़ के मिश्रण में सूखी सामग्री और कटे हुए मेवे डालें. इसे हल्के हाथ से मिलाते हुए सॉफ्ट डो तैयार करें.
- ध्यान रहे, दूध जरूरत पड़ने पर ही थोड़ा सा मिलाएं और डो को ज्यादा जोर से बिल्कुल न गूंधें.
- अब इस तैयार डो को ढककर 12 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि ये सेट हो जाए.
-
- इसके बाद डो को 20 बराबर हिस्सों में बांट लें और इनकी गोल कुकीज़ बना लें.
- इन्हें हल्का सा चपटा करें और फोर्क या कुकी स्टैम्प से सुंदर सी डिजाइन बना दें.
- अपने ओवन को 160°C पर 10 से 15 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें.
- अब कुकीज़ को ओवन के बीच वाले रैक पर रखें और ऊपर-नीचे दोनों रॉड ऑन करके 160°C पर लगभग 22 मिनट तक बेक करें.
- तब तक बेक करें जब तक किनारे हल्के सुनहरे रंग के न हो जाएं.
- ओवन से निकालकर कुकीज़ को पूरी तरह ठंडा होने दें. बस, आपकी स्वादिष्ट और क्रिस्पी मखाना ओट्स कुकीज़ तैयार हैं. इन्हें सर्व करें या एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें.
मखाना ओट्स कुकीज क्यों हैं खास?
मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है. ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है. बादाम का आटा हेल्दी फैट और विटामिन E प्रदान करता है. चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल होने से कुकीज का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
बच्चों के टिफिन के लिए क्यों हैं बेहतर?
इनमें रिफाइंड मैदा नहीं है. बाजार की कई कुकीज की तुलना में कम प्रोसेस्ड सामग्री का उपयोग होता है. बच्चों को मीठे के साथ कुछ पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. स्कूल स्नैक या शाम की भूख के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में रोज खा लें बाजरे का 1 लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं