Banana Coconut Smoothie: कुछ बच्चों को फल पसंद होता है लेकिन कई बच्चे फलों का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. ऐसे में एक मां के लिए यह बड़ी समस्या हो जाती है कि वह बच्चे को फल कैसे खिलाए. अगर आपका बच्चा साबूत फल नहीं खाता तो आप उन्हें स्मूदी बनाकर खिला सकते हैं. आप बच्चों को केला की स्मूदी खिला सकते हैं. गर्मियों का मौसम है, ऐसे में बनाना स्मूदी (Banana Smoothie) को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं. इसमें आप नारियल पानी जोड़ सकते हैं, जो केला स्मूदी को और भी लाजवाब बना देगा. बच्चों को बनाना कोकोनट स्मूदी बनाकर देना है तो जानें इसे बनाने का तरीका.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बनाना कोकोनट स्मूदी की सामग्री (Banana Coconut Smoothie Ingredients)
- 1 केला (फ्रोजन या ताजा)
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
- 2 मिली मेपल सिरप
- आवश्यकता अनुसार पुदीने के पत्ते
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 कप लो फैट दही
- 1/2 कप बर्फ के टुकड़े
बनाना कोकोनट स्मूदी की रेसिपी (Banana Coconut Smoothie Recipe)
बनाना कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए, एक ब्लेंडर लें और उसमें 1 केला, दही, वेनिला एसेंस, कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और उसे ब्लेंड कर गाढ़ा चिकना मिश्रण बना लें. अब इसमें कुछ आइस क्यूब्स डालकर 2 बार ब्लेंड करें. ऐसा करने पेर गाढ़ा क्रीमी मिश्रण बन जाए. अब इसे ग्लास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
बनाना शेक (Banana Shake)
बनाना स्मूदी की जगह आप बनाना शेक भी बच्चों को दे सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
- दो ओवर राइप बनाना (पके केले)
- आधा लीटर फुल क्रीम ठंडा दूध
- स्वादानुसार शहद या चीनी
- कुछ बर्फ के टुकड़े
Bhindi Samosa is Viral: 'भिंडी समोसा' देख भड़के यूजर्स, कहा-लौकी, तूरई, बैगन और गोभी भी डाल दो
बनाना शेक बनाने की विधि (Banana Shake Recipe)
केला बच्चों को भले न पसंद हो लेकिन बनाना शेक वे बच्चे चाव से पीते हैं. बनाना शेक बनाने के लिए एक ब्लेंडर में केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें. फिर उसमें थोड़ा सा शहद या चीनी डालकर ब्लेंड कर लें. अब इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और इसे ब्लेंड कर लें. फिर दूध डालकर लगभग 30 सेकंड के लिए इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. चिल्ड बनाना शेक को एक लॉन्ग ग्लास में सर्व करके ठंडा- ठंडा पिएं और बच्चों को भी पिलाएं.
Health For All: 7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं World Health Day
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं