Bhindi Samosa is Viral: समोसा (Samosa) सबका फेवरेट है. समोसा बोले तो आलू. हालांकि मार्केट में सब्जी समोसा, ड्राई फ्रूट और मटर वाला भी समोसा मिलता है, जिसे कुछ हद तक पचाया जा सकता है. लेकिन 'भिंडी समोसा'. सोचकर ही लगता है हे भगवान समोसा के साथ ये क्या कर दिया. समोसा भारतीयों का फेवरेट स्नैक्स है और भिंडी बच्चों से लेकर बड़ों की फेवरेट सब्जी. आलू और भिंडी को मिलकार सूखी सब्जी तो बनाई जाती है लेकिन इनके कंबीनेशन से समोसा भी बनाया जा सकता है. यह सोचना थोड़ा मुश्किल है. इन दिनों सोशल मीडिया पर भिंडी समोसा ('Bhindi Samosa) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग भड़क गए हैं. लोग कहने लगे हैं कि लौकी का भी समोसा बनाओ भईया, बड़ा मजा आएगा. वहीं एक यूजर ने गुस्से में कमेंट किया. भिंडी समोसा ही क्यों, इसमें लौकी, तूरई, बैंगन और गोभी भी डालों.
Basi roti-rice recipe: बासी रोटी-चावल से बनाएं जबरदस्त नाश्ता, खाकर आ जाएगा मजा, नोट करें रेसिपी
फेसबुक (Facebook) पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक बार देखा गया है. इसे अब तक 7.7 लाइक्स और 100 कमेंट्स मिल चुके हैं. कमेंट करने वाले काफी लोग भिंडी समोसा की दुकान का एड्रेस पूछ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि यह वीडियो पुरानी दिल्ली (Old Delhi) के भागीरथ प्लेस मार्केट का बताया जा रहा है. फेसबुक पेज 'फूड लवर' पर पोस्ट किए गए वीडियो में समोसा स्टॉल का मालिक भिंडी समोसा को बड़े चाव से दिखा रहा है. वह एक समोसा को तोड़ता है फिर उसमें स्टफ भिंडी को दिखाता है. फिर उसमें छोड़ी तरी, लाल -मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरी धनिया पत्ती से डालकर चाट का रूप दे देता है. फिर इसे ग्राहकों को पकड़ा देता है. दुकानदार का कहना है कि भिंडी को इस तरह से पकाया जाता है कि इसमें कोई चिपचिपाहट नहीं होती.
दुकानदार का कहना है कि वह केवल भिंडी समोसा ही नहीं बेचता उसकी दुकान पर मटर समोसा और दूसरे व्यंजन कचौरी और वेज बिरयानी (veg biryani) भी मिलती है.
Good Friday: आज के दिन फैमिली के साथ एन्जॉय करें ये स्पेशल रेसिपीज, बनाने में आसान और स्वाद लाजवाब
Health For All: 7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं World Health Day
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं