Drink For Weight Gain: वजन बढ़ाना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल हो सकता है खासकर उन लोगों के लिए जो नेचुरल तरीके से दुबले-पतले होते हैं. शरीर का मांस और वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट और पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी होता है. अगर आप भी अपने दुबले शरीर से परेशान हैं और तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर पीना एक असरदार उपाय साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, कौन सी चीजें दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है.
दूध के साथ ये चीजें खाने से दूर होगा दुबलापन (Eating These Things With Milk Will Remove Leanness)
1. शहद
शहद शरीर का एनर्जी लेवल को बढ़ाता है. इसे दूध में मिलाकर पीने से वजन तेजी से बढ़ता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं. शहद दूध के साथ मिलाकर एक ड्रिंक तैयार की जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत करने और मसल्स बनाने में मदद करता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. केला
केला एक हाई कैलोरी वाला फल है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है. एक गिलास दूध के साथ एक या दो केले का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है. यह मसल्स की रिकवरी में भी मदद करता है और शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट्स और पोटैशियम प्रदान करता है. केले और दूध का शेक नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करना सही है या नहीं? जानिए शानदार फायदे और गंभीर नुकसान
3. ड्राई फ्रूट्स
काजू, बादाम, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स कैलोरी और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं. इन्हें दूध में मिलाकर पीने से वजन बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है. ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार हैं और शरीर की ताकत बढ़ाने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं.
4. प्रोटीन पाउडर
जो लोग मसल्स बनाना चाहते हैं, उनके लिए प्रोटीन पाउडर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. दूध में प्रोटीन पाउडर मिलाकर पीने से प्रोटीन की कमी दूर होती है और मसल्स बनती हैं. यह मेटाबॉलिज्म को भी कंट्रोल में रखता है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है. हालांकि, किसी भी प्रकार का प्रोटीन पाउडर लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
5. अश्वगंधा
अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो शरीर की शक्ति और मांसपेशियों के विकास में मदद करती है. यह वजन बढ़ाने के लिए एक प्राचीन और प्रभावी उपाय माना जाता है. अश्वगंधा पाउडर को रात के समय एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और भूख में सुधार होता है. इसका नियमित सेवन शरीर को ताकतवर बनाता है और दुबलापन दूर करने में सहायक होता है.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट ये चीज पीने से गायब हो सकती है शरीर पर लदी चर्बी, 1 महीने में दिखने लगेगा फर्क
दूध के फायदे और सावधानियां:
दूध को एक कम्प्लीट डाइट माना जाता है, क्योंकि यह कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होता है. दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में मांसपेशियों का विकास होता है.
अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध में इन चीजों को मिलाकर सेवन करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. वजन बढ़ाने के लिए सही डाइट के साथ-साथ रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है. याद रखें किसी भी प्रकार के डाइट चेंजेस से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिष्ट की सलाह जरूर लें.
हार्ट हेल्थ का पता लगाने के लिए किस उम्र में कौन से टेस्ट करवाने चाहिए? डॉक्टर से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं