हम में से अधिकतर लोगों के घरों में गेहूं से रोटियां बनती हैं, लेकिन कुछ लोगों को ग्लूटेन फ्री रोटियां खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन अक्सर लोग ग्लूटेन फ्री रोटियों को टाइट और मोटी-मोटी रोटी समझ लेते हैं. क्योंकि ग्लूटेन फ्री जैसे- चावल, रागी इत्यादि की रोटियों को बेलना और गूंथना काफी टफ होता है. अगर आपको भी ऐसा लगता है कि चावल और रागी की रोटी बनाना काफी मुश्किल है, तो परेशान न हों. यहां हम आपको चावल की रोटी बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे रोटी गेहूं के रोटी से भी कई गुना सॉफ्ट बनेगी.
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि चावल के आटे की रोटियां बेलते समय टूट जाती है, तवे पर सूख जाती है या फिर सख्त बन जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक छोटी सी ट्रिक अपनाकर आप चावल के आटे की रोटियों को नरम, मुलायम और फूली-फूली बना सकते हैं.

चावल के आटे की नरम रोटियां कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- चावल का आटा - 1 कप
- गर्म पानी - 1 से डेढ़ कप
- घी - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
- एक कड़ाही लें, इसमें पानी, घी और चुटकीभर नमक डालें.
- जब पानी में उबाल जा जाए, तो इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और मिक्स करें.
- इस मिश्रण को कुछ देर के लिए छोड़ दें.
- फिर ठंडा होने के बाद अपने हाथों पर घी लगाकर हल्के हाथों से मसलें और आटे को अच्छे से गूंथ लें.
- फिर रोटी बनाने के लिए छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्के हाथों से बेलें. ॉ
- फिर तवे पर दोनों ओर सेंक लें.
नरम रोटी बनाने का सीक्रेट
ध्यान रखें कि चावल के आटे को हमेशा गर्म और उबलते पानी में ही डालें. ठंडे पानी से आटा न गूंथें, इस एक ट्रिक से आप सॉफ्ट और नरम रोटी तैयार कर सकते हैं. अगर आप इस ट्रिक को अपनाते हैं, तो इससे बेलते टाइम रोटी नहीं टूटेगी.
चावल की रोटी बनाने का देखें वीडियो
रोटी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको आटा सूखा लगे, तो इसमें थोड़ा सा गर्म पानी मिक्स कर सकते हैं.
- रोटी बेलते समय प्लास्टिक शीट या बटर पेपर का इस्तेमाल करें.
- आटा गूंथने के बाद ज्यादा देर तक न रखें, तुरंत रोटी बना लें.
- सेंकने के बाद रोटियों को ढककर रखें ताकि नमी बनी रहे.
ये भी पढ़ें - न आटा गूंथना पड़ेगा और न बेलना, बिना हाथ लगाए बनेंगी फूली-फूली सॉफ्ट रोटियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं