मैं 5 महीने पहले मां से लिटरली झगड़ा किया था कि आप मुझे प्यार नहीं करते हो और आप यह मान नहीं पा रहे हो कि मैं अब बड़ी हो गई हूं. क्योंकि मां कई महीनों से एक ही बात दोहरा रही थी. खाओ, खेलो, पढ़ो और सोओ.
मैं सुन सुनकर थक चुकी थी. मुझे फोन पर काम करना, अपने डिवास टेबलेट पर खेलना, टीवी देखना, इंटाग्राम पर स्टोरी डालना और दोस्तों से चैट करना बहुत पसंद था. लेकिन मां कहती थी कि इस उम्र में मुझे ये सब छोड़कर सिर्फ 4 काम करने चाहिए - खाओ, खेलो, पढ़ो और सोओ.
मां का रोज का था. वो कुछ न कुछ सब्जियों से भरा मेरे लंच में पैक करती थीं. पिज्जा में चीज और पिज्जा बेस कम सब्जियां ज्यादा होतीं. वो भी ठीक है, लेकिन आप जरा सोचो पिज्जा में घीया फ्राई करके डाल दी थी मां ने. उन्हें मुझे खिलाने का इतना क्रेज था.
यह बात मैं हर रोज सुबह स्कूल जाने से पहले चिल्लाकर बोलती थी. मेरा नाम शारण्या है और मैं दिल्ली के एक स्कूल में नौंवी क्लास में पढ़ती हूं. सच कहूं तो पिछले साल तक मुझे खाने के नाम से ही चिढ़ होती थी. जब भी डाइनिंग टेबल पर दाल, रोटी या हरी सब्जी आती, मेरा मुंह अपने आप बन जाता था.
मुझे तो बस पिज्जा, चिप्स या फिर कोल्ड ड्रिंक चाहिए होती थी. जब मम्मी जबरदस्ती प्लेट सामने रखतीं, तो मैं दो निवाले निगल कर बहाने बनाने लगती कि पेट में दर्द हो रहा है.
नतीजा यह हुआ कि मेरा वजन तेजी से गिरने लगा. स्कूल में तीसरी घंटी खत्म होते-होते आंखें भारी होने लगती थीं और ऐसा लगता था कि बदन में बिल्कुल भी जान नहीं बची है.
फिर एक दिन मम्मी ने मुझे अपने कमरे में बुलाया. उनके हाथ में मेरा पुराना टैबलेट था जो पिछले छह महीने से खराब पड़ा था.
Also Read: क्या आप जानते हैं अगर 30 दिन तक रोज एक केला खाएं तो क्या होगा?

Real Life Experience: पहले शारण्या की लंबाई रुक सी गई थी क्योंकि वह ठीक आहार नहीं ले रही थी.
मम्मी ने कहा-
गैजेट्स के शौक में मैंने बिना सोचे-समझे हां कर दी. लेकिन मुझे नहीं पता था कि मां के इस चैलेंज में क्या-क्या छिपा है.
120 दिन का वो चैलेंज क्या था?
मां का प्लान बहुत सीधा था. कोई दवा या कड़वा काढ़ा नहीं, बल्कि रसोई का ही कुछ देसी फॉर्मूला.
मां के नियम में कुछ खास बातें शामिल थीं:
- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नाश्ते में एक पका हुआ केला.
- दोपहर के भोजन के बाद थोड़ा आराम और शाम करीब 4 बजे दूसरा केला.
- पैकेट वाली तली-भुनी चीजें पूरी तरह से बंद.
- रात का खाना हल्का और 8 बजे तक खत्म.

Real Life Story: अब शारण्या को फोन छोड़कर बाहर पार्क में खेलने में ज्यादा मजे आते हैं.
पहले 15 दिन मुझे बहुत गुस्सा आया. पर तीसरे हफ्ते से कुछ अजीब बदलाव दिखने लगे.
शारण्या
जब 120 दिन पूरे हुए, तो मेरा वजन तीन किलो बढ़ चुका था, चेहरे की रंगत बदल गई थी और हां, मुझे मेरा आईपैड भी मिल गया.
क्या सच में काम करता है यह तरीका? एक्सपर्ट से पड़ताल
मेरी स्कूल यूनिफॉर्म की स्कर्ट और ट्राउजर अचानक छोटे पड़ने लगे. मम्मी ने जब कमरे की दीवार पर लगी पुरानी मार्किंग से मेरा कद नापा, तो सबकी आंखें फटी रह गईं.
पूरे 120 दिन में मेरी हाइट लगभग 2 इंच बढ़ चुकी थी. वजन भी सही अनुपात में सुधर गया था और चेहरे का पीलापन गायब होकर हल्की लालिमा आ गई थी. 121वें दिन मुझे आईपैड तो मिला ही, पर उससे भी बड़ी चीज मिली अपनी सेहत और आत्मविश्वास.

Real Life Experience: शारण्या को नया गिफ्ट तो मिला, लेकिन उसने अब अपना रूटीन भी बदल लिया है.
क्या सच में दो केले खाने से हाइट और दिमाग तेज हो सकता है? एक्सपर्ट से पड़ताल
शारण्या की यह कहानी सुनने में किसी चमत्कार जैसी लग सकती है. क्या वाकई सिर्फ दो केले रोजाना 120 दिन तक खाने से किसी टीनेज बच्ची की हाइट 2 इंच बढ़ सकती है और पढ़ाई में फोकस सुधर सकता है?
इस दावे की गहराई समझने के लिए हमने बात की सफदरजंग अस्पताल के यूनानी मेडिकल सेंटर में हेड रह चुके डॉ. सैयद अहमद खान से.
डॉ. खान ने शारण्या का अनुभव सुनकर कहा,
डॉ. सैयद अहमद खान यूनानी चिकित्सा
इस दावे की तह तक जाने के लिए हमने बात की सफदरजंग अस्पताल के यूनानी मेडिकल सेंटर में हेड रह चुके डॉ. सैयद अहमद खान से.
डॉ. खान ने मुस्कुराते हुए कहा, "शारण्या की मां ने जो किया, वह कोई जादू नहीं बल्कि विशुद्ध यूनानी और पारंपरिक विज्ञान है. आज के दौर में बच्चों का पाचन तंत्र जंक फूड की वजह से सुस्त पड़ जाता है, जिसे हम अपनी भाषा में जोफे-मेदा (पेट की कमजोरी) कहते हैं."
केला शरीर पर अंदर से कैसे काम करता है?
डॉ. खान ने यूनानी और आधुनिक विज्ञान दोनों नजरियों से इसे विस्तार से समझाया:
- केले में भरपूर पोटैशियम होता है. जब शरीर में सोडियम या जंक फूड ज्यादा होता है, तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. पोटैशियम हड्डियों से कैल्शियम का क्षरण रोकता है, जिससे लंबाई बढ़ाने वाली लंबी हड्डियों (Long Bones) को पूरी मजबूती मिलती है.
- केले में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज के साथ फाइबर होता है. यह दिमाग को तुरंत और लंबे समय तक टिकने वाली ऊर्जा देता है. इसी वजह से पढ़ाई में ध्यान भटकना बंद हो जाता है.
- केला विटामिन बी6 का बहुत बड़ा स्रोत है. यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और डोपामाइन व सेरोटोनिन जैसे फील-गुड केमिकल्स बनाता है. इससे चिड़चिड़ापन खत्म होता है और बच्चा जो पढ़ता है, उसे याद रख पाता है.
- यूनानी चिकित्सा का बुनियादी उसूल है कि शरीर की धातुओं और टिश्यूज को नया पोषण सोखने और खुद को री-बिल्ड करने में लगभग 40 दिन के तीन चक्र यानी 120 दिन लगते हैं. लगातार नियम पालने से ही यह बदलाव मुमकिन हुआ.

Real Life Experience: क्योंकि शारण्या की उम्र अभी कम है, इसलिए उनकी निजता और सुरक्षा के लिए उनका चेहरा छिपा दिया गया.
डॉ. खान ने यह भी साफ किया कि केला सीधे तौर पर हाइट की कोई जादुई छड़ी नहीं है. अगर किसी की ग्रोथ प्लेट्स बंद हो चुकी हों, तो उसकी हाइट नहीं बढ़ेगी. लेकिन बढ़ती उम्र के बच्चों में, जहां पोषण की कमी से ग्रोथ अटकी पड़ी हो, वहां केला सबसे सस्ता और बेहतरीन सुपरफूड साबित होता है.
डॉ. खान सावधान भी करते हैं कि हर बच्चे की तासीर अलग होती है. अगर किसी बच्चे को बहुत ज्यादा एसिडिटी या पेट का अल्सर हो, तो बिना एक्सपर्ट की राय के गर्म मसाले या काढ़े ज्यादा नहीं देने चाहिए.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या रोज दो केले खाने से वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है?
नहीं, अगर बच्चा दिनभर एक्टिव है, खेलकूद करता है या स्कूल जाता है, तो दो केले से मिलने वाली कैलोरी आसानी से बर्न हो जाती है. यह अस्वस्थ चर्बी नहीं बल्कि मांसपेशियों को ताकत देता है.
क्या रात को सोने से पहले केला खाना सही है?
यूनानी नजरिए से रात को केला खाने से बचना चाहिए, खासकर उन बच्चों को जिन्हें कफ, बलगम या साइनस की शिकायत रहती है. केला खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते में या शाम को 4-5 बजे के करीब होता है.
क्या किसी भी उम्र में केले से हाइट बढ़ सकती है?
बिल्कुल नहीं. हाइट केवल प्यूबर्टी खत्म होने तक ही बढ़ सकती है, जब तक हड्डियों की ग्रोथ प्लेट्स खुली रहती हैं. 18-19 साल के बाद केला पोषण तो देगा, लेकिन लंबाई नहीं बढ़ाएगा.
क्या डायबिटीज या पेट के मरीजों को रोज केला खाना चाहिए?
जिन लोगों को शुगर की बीमारी है या जिनका हाजमा बहुत ज्यादा ठंडा और सुस्त रहता है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के रोजाना ज्यादा पके केले नहीं खाने चाहिए.
एक्सपर्ट के बारे में: डॉ. सैयद अहमद खान यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं. वे नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के यूनानी मेडिकल सेंटर में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एवं हेड रह चुके हैं. वर्तमान में वे दरीयागंज स्थित सदर यूनानी क्लिनिक में प्रैक्टिस करते हैं और श्वसन रोगों, पाचन संबंधी समस्याओं तथा लाइफस्टाइल डिजीज के यूनानी उपचार में विशेष अनुभव रखते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं