विज्ञापन

कैसरोल में रखते ही गीली हो जाती हैं रोटियां? अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, घंटों तक रहेंगी एकदम सॉफ्ट

क्या आपकी रोटियां भी डिब्बे में पानी छोड़ देती हैं? इस आर्टिकल में जानें इन्हें सॉफ्ट रखने का तरीका.

कैसरोल में रखते ही गीली हो जाती हैं रोटियां? अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, घंटों तक रहेंगी एकदम सॉफ्ट
सॉफ्ट रोटियां रखने का सीक्रेट.
NDTV

भारतीय मील रोटी के बिना अधूरा है. गर्मागर्म फूली हुई रोटियां किसे पसंद नहीं होतीं. लेकिन सबसे बड़ी सिरदर्दी तब शुरू होती है जब हम उन्हें कैसरोल या हॉटपॉट में रखते हैं और कुछ ही देर में वो भाप की वजह से गीली और चिपचिपी हो जाती हैं. ऐसा अक्सर तब होता है जब रोटियों से निकलने वाली स्टीम बाहर नहीं निकल पाती और ढक्कन के अंदर ही पानी की बूंदें बनकर रोटियों पर टपकने लगती हैं. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे बेहद आसान और घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी रोटियां घंटों तक बिल्कुल सॉफ्ट और फ्रेश रहेंगी. 

​क्यों हो जाती हैं रोटियां गीली?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ऐसा होता क्यों है. जब हम तवे से उतारकर गरमागरम रोटियों को सीधे प्लास्टिक या बंद कैसरोल में रख देते हैं, तो उनकी गर्मी से मॉइस्ट एयर यानी नमी पैदा होती है. चूंकि कैसरोल पूरी तरह बंद होता है, इसलिए वो भाप पानी बनकर वापस रोटियों पर गिर जाती है और रोटियां नीचे से गीली हो जाती हैं. 

ये वीडियो भी देखें-

​रोटियों को सॉफ्ट और ड्राई रखने के आसान उपाय-

  1. रोटी को सेंकने के तुरंत बाद उसे कभी भी सीधे बंद कैसरोल में न डालें. उसे पहले एक प्लेट या जाली पर थोड़ी देर के लिए रखें ताकि उसकी एक्सट्रा भाप निकल जाए. जब रोटियों का तापमान थोड़ा नॉर्मल हो जाए, तब उन्हें कैसरोल में ट्रांसफर करें.
  2. ​कैसरोल के अंदर नीचे और चारों तरफ एक साफ सूती कपड़ा या किचन नैपकिन बिछा दें. यह कपड़ा रोटियों से निकलने वाली एक्स्ट्रा नमी या भाप को आसानी से सोख लेता है, जिससे रोटियां गीली नहीं होतीं.
  3. खाना बनाने के तुरंत बाद कैसरोल का ढक्कन पूरी तरह टाइट बंद न करें. ढक्कन को हल्का सा खुला रखें ताकि अंदर बनने वाली भाप बाहर निकल सके. जब खाना खाने बैठना हो, तभी पूरी तरह बंद करें.
  4. अगर आप रोटियों पर घी या मक्खन लगाते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वो बहुत ज्यादा मात्रा में न हो. हल्का सा घी लगाने से रोटियां आपस में चिपकती नहीं हैं और लंबे समय तक मुलायम बनी रहती हैं.
  5. अगर आपके पास सूती कपड़ा नहीं है, तो आप कैसरोल के बेस में एक मोटा किचन टिशू पेपर बिछा सकते हैं. यह भी नमी को रोकने में बहुत असरदार होता है.

ये भी पढ़ें- बिना घिसे और रगड़े मिनटों में ऐसे चमकेंगे किचन के सालों पुराने बर्तन, बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soft Roti Tips, Soft Roti Dough Secret, Soft Roti Banane Ke Tareeke, Soggy Rotis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com