विज्ञापन

लौटता मॉनसून दिल्ली-यूपी में फिर बारिश लाएगा, पहाड़ों में भी आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम

देश में मॉनसून अब लौटने लगा है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जाते-जाते भी अभी दो दिन बारिश दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हो सकती है. पोस्ट मॉनसून सीजन की गतिविधि अब अक्टूबर से शुरू हो गई है.

लौटता मॉनसून दिल्ली-यूपी में फिर बारिश लाएगा, पहाड़ों में भी आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम
rain Weather Delhi
नई दिल्ली:

उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में मॉनसून की विदाई अगले 48 घंटों में हो जाएगी. लेकिन अभी लौटता मॉनसून थोड़ी बारिश और लाएगा. मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में भी 6-7 अक्टूबर को बारिश आ सकती है. हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर, जम्मू-कश्मीर में 6-7 अक्टूबर और उत्तराखंड में भी 5-7 अक्टूबर के दौरान अच्छी बरसात की संभावना है. हिमाचल और उत्तराखंड में इस दौरान आंधी, तूफान की भी चेतावनी है. मध्य प्रदेश में 3 अक्टूबर तक और छत्तीसगढ़ में 2 से 7 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं. बिहार और झारखंड में भी 5-7 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है. 

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक बारिश होगी

पूर्वोत्तर क्षेत्र की बात करें तो मणिपुर की राजधानी इंफाल के आसपास मॉनसून की एक्टिविटी बनी है. मेघालय, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भी अभी बारिश होती रहेगी. 1 से 7 अक्टूबर के बीच देश भर में बारिश कम रहने की संभावना है.केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर में ही अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश लाएगा. दूसरे हफ्ते में बारिश और भी कम हो जाएगी लेकिन 13 अक्टूबर के आसपास अंडमान सागर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. दरअसल, मॉनसून को कमजोर करने वाली अल नीनो की स्थिति प्रशांत महासागर में मजबूत बनी है.जबकि बारिश लाने वाले इंडियन ओशन डाइपोल की स्थिति हिंद महासागर में अभी न्यूट्रल है.

Weather News

मॉनसून की विदाई कब तक होगी

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के बाकी हिस्सों से भी पूरी तरह विदा हो जाएगा. दूसरे हफ्ते 8 से 14 अक्टूबर के बीच ये बिहार, बंगाल, झारखंड समेत और पूर्वोत्तर क्षेत्र से भी विदा हो जाएगा. दिल्ली, यूपी से अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात से भी मॉनसून दूसरे हफ्ते तक असर खत्म कर देगा.

पोस्ट मॉनसून रेन दक्षिण भारत में होगी

मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच पोस्ट मॉनसून रेन देखने को मिलेगी. इन तीन महीनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, रायलसीमा, केरल और माहे और दक्षिण कर्नाटक में मॉनसून की बारिश होगी. 88 से 112 फीसदी के बीच सामान्य बारिश होने की सबसे अधिक संभावना है.दक्षिण प्रायद्वीप और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में पोस्ट-मॉनसून के दौरान सामान्य से कम बारिश की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - सितंबर में सितम ढा रहा मॉनसून अक्टूबर में भी क्या झमाझम बारिश लाएगा, यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर
 

मॉनसून सीजन में कहीं सूखा, कहीं बारिश

जून से सितंबर तक चार महीने में औसतन 87% बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से कम है. मॉनसून के दौरान कहीं भारी बारिश को कहीं सूखा देखा गया है.मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग 97 फीसदी और उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी समेत) में 94% फीसदी बारिश हुई. लेकिन दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में 76 और और 74 फीसदी बारिश हो पाई. अगर अगस्त और सितंबर में तेज बारिश न होती तो ये आंकड़ा और ज्यादा नीचे हो जाता. सितंबर के आखिरी में आंध्र में बने गहरे दबाव क्षेत्र से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो रही. ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के हिस्सों तक पहुंचा. 24 से 27 सितंबर के बीच आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई.28 सितंबर को अंडमान सागर और म्यांमार तट पर भी गहरा दबाव कायम हुआ बना. इससे भी बारिश का माहौल रहा. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून विदाई के पहले दिखाएगा तेवर, अक्टूबर में जोरदार बारिश, बिहार-झारखंड समेत 12 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली में आज का मौसम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Alert, Delhi Weather, Weather Today, Weather At My Location, Weather News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com