विज्ञापन

रेगुलर डोसा को दें हेल्दी ट्विस्ट और बनाएं लौकी का डोसा, नोट करें आसान रेसिपी

क्या आप भी डोसा खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर लौकी का डोसा.

रेगुलर डोसा को दें हेल्दी ट्विस्ट और बनाएं लौकी का डोसा, नोट करें आसान रेसिपी
लौकी का डोसा कैसे बनाएं?

लौकी एक हरी सब्जी है जिसे सेहत का खजाना कहें तो गलत नहीं होगा. लेकिन इसका नाम सुनते ही घर के बड़े और बच्चे नाक-मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन अगर इसी लौकी से स्वादिष्ट और कुरकुरा डोसा बना दिया जाए तो शायद ही कोई इसे खाने से मना करे. आपको बता दें कि लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

कैसे बनाएं लौकी का डोसा-

सामग्री-

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1 कप सूजी
  • ½ कप चावल का आटा
  • ½ कप दही
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • डोसा सेंकने के लिए थोड़ा तेल
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. लौकी का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. 
  2. लौकी में पहले से ही काफी पानी होता है, इसलिए उसका एक्स्ट्रा पानी फेंकने की जरूरत नहीं है. यह बैटर तैयार करने में मदद करेगा.
  3. एक बड़े बर्तन में सूजी, चावल का आटा और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालें. 
  4. सभी चीजों को एक साथ मिलाकर बैटर तैयार करें. यदि जरूरत महसूस हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
  5. बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इससे डोसा बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम बनेगा.
  6. अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. तैयार बैटर को तवे पर पतला फैलाएं. 
  7. धीमी आंच पर डोसे को पकाएं. जब नीचे की तरफ गोल्डन कलर आने लगे तो किनारों पर थोड़ा तेल डालें.
  8. डोसे को पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. जब दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.

स्वाद और सेहत बढ़ाने के खास टिप-

अगर आप डोसे को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो बैटर में बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च या पालक भी मिला सकते हैं. इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाएंगे.

क्यों फायदेमंद है लौकी का डोसा?

लौकी में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, इसलिए यह वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. वहीं सूजी और दही शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं. यह डोसा लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें- बथुआ का रायता कैसे बनाएं? इस ट्रिक से घर पर मिनटों में करें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dosa, Lauki Dosa, Lauki Dosa Kaise Banaye, Lauki Dosa Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com