विज्ञापन

Mango Chutney Recipe: चटपटी प्रोटीन रिच कच्चे आम की स्वादिष्ट चटनी कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी

Mango Chutney Recipe: वजन घटाने या जिम जाने के चक्कर की वजह आप आम की चटनी को नहीं खाते हैं, तो आज से ही प्रोटीन रिच आम की चटनी को खाना शुरू कर दें.

Mango Chutney Recipe: चटपटी प्रोटीन रिच कच्चे आम की स्वादिष्ट चटनी कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी
Aam Ki Chutney: स्वाद और सेहत का खजाना है आम की चटनी!

Aam Ki Chutney Recipe: आम का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. हममें से ज्यादातर लोग गर्मियों का इंतजार ही इसलिए करते हैं कि आम खाने को मिलेंगे. सबसे अच्छी बात ये कि इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं. गर्मियों का मौसम आते ही किचन में आम की खुशबू महकने लगती है. आम की चटनी, आम का पन्ना हो या आम का अचार, इसके बिना खाना अधूरा सा लगता है.  अगर आप भी अपनी आम की चटनी में प्रोटीन का ट्विस्ट एड करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको प्रोटीन रिच कच्चे आम की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं आम की प्रोटीन रिच चटनी- (How To Make Protein Rich Mango Chutney)

सामग्री- 

  • कच्चा आम 
  • भुने हुए चने 
  • मूंगफली
  • ​ताजा पुदीना
  • ​हरा धनिया
  • ​हरी मिर्च
  • ​लहसुन
  • ​जीरा
  • ​काला नमक
  • सादा नमक स्वाद के अनुसार
  • ​गुड़ या शहद 

विधि-

इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आप मूंगफली का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें हल्का भूनकर छिलका उतार लें. अब एक मिक्सर जार लें. इसमें कटे हुए आम, भुने हुए चने (या मूंगफली), हरी मिर्च, लहसुन, पुदीना और हरा धनिया डालें. इसी में जीरा, काला नमक और थोड़ा सा गुड़ डाल दें. गुड़ डालने से चटनी का रंग भी अच्छा आता है और स्वाद में लाजवाब होता है. थोड़ा सा पानी डालें और चटनी को पीस लें. 

नोट- अगर आप स्वाद को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो एक छोटे चम्मच तेल में राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर ऊपर से डाल दें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

आम की चटनी खाने के फायदे- (Aam Ki Chutney Khane Ke Fayde)

  • मसल्स रिकवरी- चने और मूंगफली को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.  जिम जाने वालों के लिए ये चटनी एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है.
  • पाचन- पुदीना और जीरा गर्मियों में पेट को ठंडा रखते हैं और खाना पचाने में मदद कर सकते हैं.
  • वजन घटाने- इस चटनी में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया गया है और हाई प्रोटीन होने के कारण इसे खाने के बाद पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है.
  • इम्यूनिटी- कच्चे आम में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस चटनी का सेवन करने से कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 थाली नहीं खाई, तो कुछ नहीं खाया! एक प्लेट में 26 आइटम, फूडी के लिए किसी दावत से कम नहीं...

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com