साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में बीते दिन 30 मई को निधन हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली. इसके बाद सोशल मीडिया पर कमल हासन समेत कई सितारों ने शोक व्यक्त किया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने तलपति विजय अपने दोस्त से मिलने और उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इस दौरान विजय के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं. इस मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
अजित कुमार से मिलने पहुंचे विजय-तृषा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय को कार से निकलते हुए देखा जा सकता है, जो हाथ में माला लिए हुए नजर आ रहे हैं. वहीं तृषा भी कार से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं, जो काले सूट में पहुंची थीं. इसके बाद एक्टर अजित कुमार बाहर आते हैं और विजय को गले लगाते हुए नजर आते हैं और तृषा से मुलाकात करते हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर कमेंट सेक्शन में लोग रिएक्शन देते हुए नजर आएंगे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढे़ं- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया का ट्विंस को लाए घर, वॉचमैन को दिखाई बेटे की झलक, फैंस कर रहे तारीफ
आज होगा अजित कुमार की मां का अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित कुमार की मां का जब निधन हुआ था तो वह दुबई में थे. लेकिन मां के निधन की खबर सुनकर वह आननफानन में चेन्नई पहुंचे. जबकि आज यानी 31 मई को उनकी मां का अंतिम संस्कार चेन्नई के पलावकक्कम स्थित एक्टर के घर पर किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मोहिनी मणि का निधन हुआ है.
अजित कुमार के बारे में
तमिल सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अजित कुमार एक प्रोफेशनल कार रेसर भी हैं. उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपनी रेसिंग प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने 1990 में तमिल फिल्म 'एन वीडू एन कनवर' से अभिनय की शुरुआत की और 1993 की फिल्म 'अमरावती' में मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई. उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1995 की थ्रिलर फिल्म 'आसाई' से मिला. इसके बाद उन्होंने 'बिल्ला', 'वीरम' और 'विश्वासम' जैसी कई सफल फिल्मों में शानदार अभिनय किया.
तृषा-विजय के बारे में
तृषा कृष्णन और विजय तलपति काफी अच्छे दोस्त हैं और वह कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. वहीं हाल ही में एक वेडिंग में दोनों साथ पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रहा था. वहीं विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा कृष्णन पहुंची थीं और काफी खुश नजर आई थीं. जबकि विजय की वाइफ और उनके बच्चे इस खास दिन का हिस्सा नहीं बने थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं