विज्ञापन

कूर्गी रोटी कैसे बनाएं? जानें बचे हुए चावल से कर्नाटक की फेमस रोटी कैसे बनती है

क्या आप रोज-रोज गेहूं की रोटी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार जरूर बनाएं बचे हुए चावल से कुर्गी रोटी.

कूर्गी रोटी कैसे बनाएं? जानें बचे हुए चावल से कर्नाटक की फेमस रोटी कैसे बनती है
कूर्गी रोटी बनाने की रेसिपी.
NDTV

क्या आप भी रात के बचे हुए चावल बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें. क्योंकि इससे आप स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं. हाल ही में (One Peace Kitchen) नामक यूट्यूब चैनल पर बचे हुए चावल से कुर्गी रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है. आपको बता दें कुर्गी कर्नाटक की मशहूर रोटी है. यह पारंपरिक रोटी कर्नाटक के कूर्ग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है. आमतौर पर इसे अक्की रोटी के नाम से भी जाना जाता है. इसका स्वाद हल्का मसालेदार, नरम और बेहद लाजवाब होता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

क्यों खास है कूर्गी रोटी?

कूर्गी रोटी सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी बेहतरीन मानी जाती है. यह बचे हुए चावल और चावल के आटे से बनाई जाती है, जिससे खाने की बर्बादी कम होती है और एक हेल्दी डिश तैयार हो जाती है. चावल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.

यहां देखें वीडियो-

कैसे बनाएं कुर्गी रोटी- (How To Make Coorgi Roti)

सामग्री-

  • 1 कप पके चावल
  • 1 कप चावल का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आटा गूंथने के लिए

विधि-

  1. कूर्गी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए पके हुए चावल को अच्छी तरह मैश कर लें. 
  2. इसके बाद इसमें चावल का आटा मिलाएं. जिससे रोटी का बेस तैयार होता है. 
  3. अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें.
  4. तैयार आटे से छोटे-छोटे हिस्से लेकर उन्हें हाथ से थपथपाते हुए गोल रोटी का आकार दें.
  5. अगर आपके पास पापड़ बनाने वाली मशीन है, तो आप इसे प्लास्टिक शीट पर हाथ से फैलाकर बना सकते हैं.
  6. अब एक तवा गर्म करें तैयार रोटी को सावधानी से तवे पर डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें.
  7. अब इसे सीधे आंच पर सेंक लें ध्यान रखें कि रोटी चारों तरफ से अच्छे से सिंक जाए.
  8. रोटी बनकर तैयार है.  कुर्गी रोटी का स्वाद नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी, सांभर, दाल या किसी भी सूखी सब्जी के साथ बेहद अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें- पोषक तत्वों का खजाना हैं मोरिंगा ड्राई फ्रूट लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coorgi Recipes, Coorgi Rice, Akki Roti Recipe Video, Chawal Ki Roti Kaise Banaye, Chawal Ki Roti Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com