Rice Flour Roti Benefits In Hindi: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. लंच से लेकर डिनर तक में हम सभी रोटी खाना पसंद करते हैं. क्योंकि हम भारतीय लोगों के लिए रोटी के बिना मील अधूरा सा लगता है. अगर आप भी शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो अपनी गेहूं की रोटी में बदलाव करें. जी हां आप अपनी रेगुलर रोटी की जगह चावल के आटे से बनी रोटी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. चावल के आटे से बनी रोटी ना केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहतमंद भी होती है. चावल के आटे में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चावल के आटे से बनी रोटी खाने के फायदे.
कैसे बनाएं चावल के आटे की रोटी- (How To Make Rice flour Roti At Home)
चावल के आटे की रोटी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक परात में गेंहू का आटा चावल का आटा छान लेना है. फिर इसमें थोड़ा सा नमक, और एक चम्मच तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. एक बात का ध्यान रखें कि पानी गुनगुना होना चाहिए. फिर इसकी लोई बनाकर रेगुलर रोटी की तरह बेल कर बनाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- 1 महीने तक खाली पेट पी लीजिए मेथी के पानी में मिलाकर ये एक चीज, फिर देखें कमाल

चावल के आटे की रोटी खाने के फायदे- (Chawal Ke Atte Ki Roti Khane Ke Fayde)
1. वजन घटाने-
अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप गेहूं की आटे की जगह चावल के आटे से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि चावल के आटे में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.
2. पाचन-
चावल के आटे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके पेट के लिए अच्छा है. अगर आप पाचन, कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो इस रोटी का सेवन कर सकते हैं.
3. दिल-
चावल के आटे से बनी रोटी का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं