विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

क्या आप जानते हैं चावल की रोटी खाने से क्या होता है?

Rice Flour Roti: क्या आप भी रोटी खाना करते हैं पसंद, तो रेगुलर रोटी की जगह चावल की रोटी का करें सेवन मिलेंगे जबरदस्त फायदे.

क्या आप जानते हैं चावल की रोटी खाने से क्या होता है?
Rice Flour Roti: चावल की रोटी खाने के फायदे.

Chawal Ki Roti Ke Fayde: भारतीय घरों में लंच से लेकर डिनर तक में रोटी का सेवन करना पसंद करते हैं. रोटी के बिना तो मील अधूरा सा लगता है. आमतौर पर हम सभी गेहूं की रोटी खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चावल की रोटी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे सबसे ज्यादा साउथ में खाया जाता है. वहां इसे अक्की की रोटी के नाम से जाना जाता है. आपको बता दें कि इस रोटी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का तरीका और खाने के फायदे.

कैसे बनाएं चावल की रोटी- (How To Make Rice Flour Roti)

चावल की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को गर्म पानी की मदद से गूंथ लेना है. ध्यान रखें कि आटा एक साथ ना गूंथे इसे थोड़ा-थोड़ा करके ही गूंथे. इसमें थोड़ा तेल मिला दें. हाथों में तेल लगाकर छोटी-छोटी लोई लेकर हल्के हाथ से रोटी बनाएं. अगर आप इसे बेलना चाहते हैं, तो हल्के हाथ के साथ बेले. क्योंकि रोटी टूट सकती है. गर्म तवे पर रोटी को डालें और दोनों तरफ से सेंक लें. रोटी बनकर तैयार है इसे आप दाल, सब्जी के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पौष्टिकता से भरपूर मखाने को अंग्रेजी में क्यों कहते हैं फॉक्स नट्स, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

चावल की रोटी खाने के फायदे- (Chawal Ki Roti Khane Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो डाइट करने की जरूरत नहीं बल्कि अपनी रोटी को बदलने की आवश्यकता है. चावल के आटे की रोटी में कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है.

2. पाचन-

चावल के आटे में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अगर आप पेट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इस रोटी का सेवन कर सकते हैं.

3. दिल-

चावल के आटे की रोटी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

अकल दाढ़ आने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rice Flour Roti, Rice Flour Roti Benefits, Chawal Ki Roti Khane Ke Fayde, How To Make Rice Flour Roti, Chawal Ki Roti Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com