विज्ञापन

लोहे की कढ़ाई को कैसे साफ करें? इस ट्रिक से बिना घिसे और बिना मेहनत के मिनटों साफ होगी गंदी काली कढ़ाई

लोहे की कढ़ाई में जम गई है गंदगी? किचन में मौजूद चीजों से बनाएं इसे नई जैसी चमकदार.

लोहे की कढ़ाई को कैसे साफ करें? इस ट्रिक से बिना घिसे और बिना मेहनत के मिनटों साफ होगी गंदी काली कढ़ाई
लोहे की कढ़ाई को कैसे साफ करें?
Copilot

किचन में पूड़ी तलने, सूजी का हलवा बनाने या फिर सूखी सब्जी पकाने के लिए लोहे की कढ़ाई आज भी कई घरों की पहली पसंद है. इसमें बने खाने का स्वाद अलग होता है और साथ ही शरीर को आयरन भी मिलता है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करना जितना आसान है, साफ करना उतना ही मुश्किल लगता है. समय के साथ कढ़ाई में तेल, मसाले और जले हुए खाने की परत जमने लगती है, जिससे यह अंदर और बाहर से काली पड़ जाती है. वहीं, धोने के बाद अगर इसे ठीक से सुखाया न जाए तो जंग लगने का डर भी रहता है. यही वजह है कि कई लोग पुरानी लोहे की कढ़ाई को एक तरफ रख देते हैं. लेकिन थोड़ी सी मेहनत और किचन में मौजूद कुछ आम चीजों की मदद से जमी हुई कालिख और जंग को आसानी से हटाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपाय, जो कढ़ाई को साफ करने में मदद कर सकते हैं.

लोहे की कढ़ाई कैसे करें साफ-

​1. चाय पत्ती का पानी-

चाय पत्ती का पानी कढ़ाई की सफाई में आपके बड़े काम आ सकता है.

कैसे करें- ​एक बर्तन में 2 गिलास पानी लें और उसमें 2 चम्मच चाय की पत्ती डालकर अच्छी तरह उबाल लें. ​अब इस उबलते हुए पानी को अपनी गंदी लोहे की कढ़ाई में डाल दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. ​चाय की पत्ती में मौजूद तत्व कढ़ाई की जिद्दी चिकनाई को काट देते हैं. ​इसके बाद नॉर्मल स्क्रब से रगड़कर धो लें, कढ़ाई एकदम साफ हो जाएगी.

​2. नींबू और सादा नमक- 

​अगर आपकी कढ़ाई में लाल या भूरे रंग की जंग लग गई है, तो नींबू और नमक का कॉम्बिनेशन कमाल का है.

कैसे करें- ​कढ़ाई में जंग वाली जगह पर 2 से 3 चम्मच मोटा नमक छिड़क दें. ​अब एक नींबू को आधा काटें और उसे नमक के ऊपर दबाते हुए गोल-गोल रगड़ें. ​नमक का काम खुरदरापन देना है और नींबू का एसिड जंग को ढीला कर देता है. ​5 मिनट तक रगड़ने के बाद कढ़ाई को गुनगुने पानी से धो लें. जंग पूरी तरह गायब हो जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Image NDTV 

​3. डिशवॉश जेल के साथ बेकिंग सोडा और विनेगर- 

​अगर कढ़ाई पर तेल और मसाले की मोटी काली परत जम गई है, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है.

कैसे करें- ​सबसे पहले कढ़ाई को हल्का गर्म कर लें. ​इसके बाद इस पर 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच सफेद सिरका डालें. ​जैसे ही सिरका और सोडा आपस में मिलेंगे, झाग बनने लगेगा. ​अब बर्तन धोने वाले जूने पर थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड लगाएं और कढ़ाई को अच्छी तरह रगड़ें. फिर इसे सादे पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें- ना फटेगा, ना छोड़ेगा पानी, ढाबा स्टाइल गोभी पराठा बनाने की ये सीक्रेट ट्रिक जान ली तो भूल जाएंगे सारे तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kadhai, Kadhai Cleaning Hacks, Kadhai Cleaning Tips, Kadhai Cleaning Tips And Tricks, Kadhai Kaise Saaf Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com