विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2025

40 की उम्र में 25 की आएंगी नजर, बस डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

Anti Aging Foods: चेहरे की झुर्रियों को कम करने और लंबे समय तक जवान दिखने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल.

40 की उम्र में 25 की आएंगी नजर, बस डाइट में शामिल कर लें ये चीजें
Anti Aging Foods: जवान दिखने के लिए क्या खाएं.

Anti Aging Foods: सुंदर और यंग दिखना भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही हम ज्यादा उम्र के दिखने लगते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. दरअसल आज की हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान भी काफी हद तक इसके लिए जिम्मेदार है. हम सभी की ये चाहत होती है कि स्वस्थ और लंबे समय तक जवां रहे. हालांकि ऐसा बहुत कम हो पाता है क्योंकि, उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में भी कई बदलाव होते हैं और उम्र के साथ हमें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. बढ़ती उम्र में अगर त्वचा की सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो चेहरे पर झुर्रियां और कई अन्य समस्याएं दिखने लगती हैं. झुर्रियां पड़ जाने से चेहरे की सुंदरता पर असर पडता है. त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं. बहुत से लोग चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए बाजार के महंगे-महंगे प्रोड्क्ट इस्तेमाल करते हैं. लेकिन चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना स्किन को खराब कर सकता है. महंगे प्रोड्क्ट त्वचा को बाहर से अच्छा दिखा सकते हैं. लेकिन पोषण से भरपूर डाइट त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाती है. तो चलिए जानते हैं लंबे समय तक जवां रहने के लिए क्या खाएं.

उम्र के असर को कम करने के लिए क्या खाएं- (jawan dikhne ke liye kya khaye)

1. अनार-

अनार एक ऐसा फल है जिसे सेहत, स्वाद और सुंदरता के लिए जाना जाता है. अनार के सेवन से त्वचा को चमकदार बनाया जा सकता है. क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि सूरज की किरणों से बचाने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- नॉनवेजिटेरियन हैं तो जरूर खाएं ये चीज, इन 6 समस्याओं को दूर करने में है मददगार, ऐसे करें डाइट में शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

2. हरी पत्तेदार सब्जियां-

सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि हरी सब्जियां जैसे कि पालक, ब्रोकली में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें केवल विटामिन और मिनरल्स ही नहीं होते बल्,कि एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत और जवान रखने में मदद कर सकते हैं.

3. डार्क चॉकलेट-

डार्क चॉकलेट मे फ्लेवनॉल्स होता है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट है. इसके सेवन से त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाया जा सकता है. 

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anti Aging Foods, Anti Aging Foods For Women, Anti Aging Diet, Jawan Rahne Ke Iye Kya Khaye, 40 Mein 25 Ki Kaise Dikhe, How To Look Youger, Food For Glowing Skin, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com