विज्ञापन

बालों को लंबा करने वाला तेल कैसे बनाएं? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तेल में क्या डालकर सिर में लगाना चाहिए

मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बालों को लंबा करने के लिए एक खास तेल बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बालों को लंबा करने वाला तेल कैसे बनाएं? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तेल में क्या डालकर सिर में लगाना चाहिए
कैसे बनाएं बाल लंबे करने वाला तेल?
(Photo Credit: NDTV)

लंबे, घने और खूबसूरत बाल हर किसी को पसंद होते हैं. लेकिन आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है. किसी के बाल बहुत ज्यादा टूटते हैं, तो किसी के बालों की लंबाई बढ़ना कम हो जाती है. अब, इससे परेशान होकर ज्यादातर लोग महंगे-महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन आप चाहें, तो हेयर फॉल रोकने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों की मदद भी ले सकते हैं. मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों को लंबा करने के लिए एक खास तेल बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस तेल को बनाने के लिए आपको- 

  • 100 मिलीलीटर तिल का तेल
  • 1 छोटा चम्मच आंवला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच ब्राह्मी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच भृंगराज पाउडर
  • आधा कप गुड़हल के ताजे या सूखे फूल
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च और
  • 1 छोटा चम्मच रोजमेरी की पत्तियों की जरूरत होगी. 
कैसे बनाएं बाल लंबे करने वाला तेल?
  • इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 100 मिलीलीटर तिल का तेल लें. इसमें आंवला, ब्राह्मी और भृंगराज पाउडर डाल दें. इसके बाद गुड़हल के फूल, मेथी दाना, काली मिर्च और रोजमेरी की पत्तियां भी मिला दें.
  • अब, इस बर्तन को गैस पर रखें और धीमी आंच पर करीब 15 से 20 मिनट तक गर्म करें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि सभी चीजें तेल में अच्छी तरह मिल जाएं. 
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. 
  • अगली सुबह तेल को छान लें और एक साफ, सूखी बोतल में भरकर रख लें. 
  • इतना करते ही आपको हेयर ऑयल बनकर तैयार हो जाएगा. 
बालों में कब और कैसे लगाएं ये तेल?

श्वेता शाह बताती हैं, इस तेल को आप हफ्ते में 2 से 3 बार अपने बालों में लगा सकते हैं. तेल को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लहाएं, इसके बाद उंगलियों से हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें. तेल को सिर पर 30 मिनट से 1 घंटे के लिए लगा रहने दें, इसके बाद शैंपू से अच्छी तरह हेयर वॉश कर लें. 

बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है ये तेल?
  • श्वेता शाह बताती हैं, आंवला बालों की देखभाल के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को जड़ों से फायदा पहुंचाते हैं. 
  • ब्राह्मी का इस्तेमाल स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने के लिए किया जाता है.  
  • भृंगराज भी पुराने समय से बालों की देखभाल में इस्तेमाल होता रहा है. ये बालों को मजबूत बनाने, झड़ने से रोकने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
  • गुड़हल के फूल बालों को मुलायम रखने में मदद करते हैं. इसमें म्यूसिलेज होता है, जो बालों का रूखापन और उलझन कम करके उन्हें मुलायम बनाता है.
  • मेथी में प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत बनाते हैं. 
  • रोजमेरी की पत्तियों का इस्तेमाल भी बालों की देखभाल के लिए किया जाता है. ये भी बालों को मजबूत बनाने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारने, डैंड्रफ कम करने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में फायदेमंद होती हैं.

इस तरह इन सभी चीजों से तैयार ये तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए तेल को सीधे सिर में लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Bharti Singh ने बताया चेहरे पर चमक बढ़ाने का नुस्खा, सोने से पहले लगाती हैं ये जेल, जानें बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com