विज्ञापन

Kitchen Storage Ideas: छोटी किचन भी लगेगी बड़ी, अपनाएं ये स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज, मिलेगी ज्यादा स्पेस

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी छोटी सी किचन को काफी स्पेशियस बना सकते हैं. इससे सामान भी सही जगह रहेगा और कुकिंग भी आसान हो जाएगी.

Kitchen Storage Ideas: छोटी किचन भी लगेगी बड़ी, अपनाएं ये स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज, मिलेगी ज्यादा स्पेस
छोटी किचन में स्पेस कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Small Kitchen Storage Ideas: कई घरों में किचन इतना ज्यादा छोटा होता है कि समय के साथ-साथ खाना बनाना भी काफी मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में कई बार स्लैप पर ही बर्तन बिखरे रहते हैं जो न केवल देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि किचन की खूबसूरती भी बिगाड़ देते हैं. लेकिन छोटा किचन होने का मतलब ये नहीं कि वो हमेशा बिखरा रहे. थोड़ी-सी समझदारी और सही प्लानिंग से आप हर सामान के लिए जगह बना सकते हैं, स्लैप को खाली रख सकते हैं और रोजाना खाना बनाना आसान बना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी छोटी सी किचन को काफी स्पेशियस बना सकते हैं. इससे सामान भी सही जगह रहेगा और कुकिंग भी आसान हो जाएगी. 

1. सबसे पहले किचन का पुराना सामान निकालें

कई बार किचन में ऐसी चीजें रखी रहती हैं जो इस्तेमाल नहीं होती हैं लेकिन सालों तक पड़ रहती हैं. ऐसे में किचन को ऑर्गनाइज करने से पहले सारा सामान बाहर निकालें और देखें कि आप असल में किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं. मसालों, दालों और खाने-पीने के पैकेट्स की एक्सपायरी डेट चेक करें और एक्सपायर हो चुकी चीजों को हटा दें. साथ ही, एक जैसे बर्तन, टूटी-फूटी कटलरी को भी निकाल दें जिनका आपने पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया है. इसके बाद बची हुई चीजों को उनकी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रखें, जैसे चाय-कॉफी का सामान, स्नैक्स, बेकिंग का सामान या रोजाना खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें. इससे जगह खाली होगी.

यह भी पढ़ें: बिना धूप में रखे गद्दे की सफाई कैसे करें? गद्दे की बदबू और गंदगी हटाने का आसान तरीका

2. दीवारों का करें इस्तेमाल

अगर किचन में फर्श और काउंटर की जगह कम हो, तो दीवारों का इस्तेमाल करें. कलछी, चिमटा, फ्राइंग पैन और बाकी रोजमर्रा के बर्तनों को टांगने के लिए दीवार पर हुक लगाएं. इसके अलावा चाकू रखने के लिए मैग्नेटिक स्ट्रिप का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, गैस स्टोव या खिड़की के ऊपर एक फ्लोटिंग शेल्फ लगाकर मसाले और रोज इस्तेमाल होने वाले जार रख सकते हैं. किचन कैबिनेट के दरवाजों के अंदर की जगह का भी सही इस्तेमाल करें. बस ध्यान रखें कि सभी रैक और हुक मजबूत तरीके से लगाए गए हों और गैस स्टोव की गर्मी से दूरी पर हों.

3. किचन के स्लैप पर दें ध्यान

किचन का काउंटर या कहें मेन स्लैप जितना साफ और खाली रहेगा, खाना बनाना उतना ही आसान लगेगा. इसलिए स्लैप पर केवल वही चीजें रखें जिनका रोजाना इस्तेमाल होता है, जैसे मसाला डिब्बा, चॉपिंग बोर्ड या केतली. बाकी सामान को अलमारी या शेल्फ में रख दें. तेल की बोतलें, नमक और बाकी चीजों को एक ट्रे या छोटी टोकरी में साथ रख सकते हैं, जिससे काउंटर बिखरा हुआ नहीं दिखेगा. वहीं, किचन अप्लायंस जिनका इस्तेमाल कभी-कभार होता है, उन्हें ऊपरी शेल्फ या कैबिनेट के अंदर रखें. 

4. रोजाना बनाएं ये आदत

छोटा किचन तभी अच्छी तरह व्यवस्थित और अच्छी दिखती है जब हर चीज उसी जगह रखी जाए जहां उसकी जरूरत पड़ती है. जैसे चाय, चीनी और कप को केतली के पास रखें. वहीं तेल, मसाले और खाना बनाने वाले चम्मच-कलछी गैस स्टोव के करीब रखें, ताकि खाना बनाते समय बार-बार इधर-उधर न जाना पड़े. इसके साथ ही एक आसान आदत भी बना लें. हर शाम सिर्फ 5 मिनट निकालकर काउंटर साफ करें, इस्तेमाल किया हुआ सामान उसकी जगह पर रखें और सिंक में पड़े बर्तनों को हटा दें. रोजाना की इस आदत से किचन आपकी स्पेशियस और खूबसूरत दिखेगी.

यह भी पढ़ें: Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन

यह भी पढ़ें: सिल्क की साड़ी कैसे धोएं? सिल्क की साड़ी में दाग कैसे हटाए, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Life Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com