विज्ञापन

बोरिंग खाने में जान डाल देती है इमली, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल

Imli Recipes: क्या आप भी अपने खाने को स्वादिष्ट और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो इमली को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

बोरिंग खाने में जान डाल देती है इमली, इन 4 तरीकों से करें डाइट में शामिल
Imli Recipes: इमली को डाइट में शामिल करने के आसान तरीके.
NDTV

Imli Recipe In Hindi: इमली का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है इमली. गोलगप्पे, पानी पुरी या चाट इमली के बिना अधूरे हैं. भारत में इमली का इस्तेमाल सदियों से किचन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमली सिर्फ आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी वरदान से कम नहीं है?

​इमली में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने, वजन घटाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बेहद मददगार है. अगर आप भी इमली को अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं इसके 5 बेहद आसान और मजेदार तरीके, जिन्हें अपनाकर आप स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रख सकते हैं.

कैसे करें इमली को डाइट में शामिल- (These 4 Ways To Include Imli In Diet)

​1. इमली पानी- 

​अपने दिन की शुरुआत एक हेल्दी ड्रिंक के साथ करना चाहते हैं, तो इमली का पानी एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

कैसे बनाएं- इसे बनाना बहुत आसान है. रात में थोड़े से इमली के गूदे को एक कप पानी में भिगोकर रख दें. सुबह उठकर इस पानी को अच्छी तरह छान लें और खाली पेट पी लें.

​फायदा- इससे पेट को साफ रखने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. 

​2. इमली की चटनी-

​घर पर बनने वाले स्नैक्स जैसे समोसे, पकौड़े या चाट के साथ इमली की चटनी तो सब को पसंद होती है. लेकिन आप इसे एक हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर पर ही बना सकते हैं. 

कैसे बनाएं- इमली, गुड़ और थोड़े से मसालों, जीरा पाउडर, काला नमक के साथ इसे घर पर तैयार कर सकते हैं.

​फायदा- गुड़ और इमली का यह कॉम्बिनेशन आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​​3. इमली का पन्ना- 

इमली का पन्ना स्वाद और सेहत से भरपूर है. अगर आप पानी की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो ये एक अच्छा ऑप्शन है.

कैसे बनाएं- इमली के गूदे को पानी में घोलकर, उसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और हल्का सा गुड़ या शक्कर मिलाकर एक शानदार ड्रिंक तैयार कर सकते हैं.

​4. इमली की चाय-

​अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इमली आपके लिए बहुत काम की चीज है. क्योंकि इमली में हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड (HCA) नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में फैट यानी चर्बी को जमने से रोकता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. 

कैसे बनाएं- आप पानी में इमली का पल्प और थोड़ी सी ग्रीन टी की पत्तियां उबालकर एक नेचुरल फैट बर्नर टी तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना मावा, घी, मिल्क पाउडर के बनाएं मूंगदाल बर्फी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imli Recipes, Imli For Weight Loss, Imli Chutney Recipe, Imli Khane Ke Fayde Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com