विज्ञापन

Imli Soda Recipe: बाजार जैसा चटपटा इमली सोडा कैसे बनाएं? खट्टा-मीठा इमली मसाला सोडा बनाने की आसान रेसिपी

जब भी कुछ चटपटा पीने का मन करे, तो बाहर से क्यों खरीदना? आप चाहें, तो बाहर जैसा इमली सोडा घर पर तैयार कर सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी.

Imli Soda Recipe: बाजार जैसा चटपटा इमली सोडा कैसे बनाएं? खट्टा-मीठा इमली मसाला सोडा बनाने की आसान रेसिपी
इमली सोडा कैसे बनाएं?
NDTV

कई बार कुछ ठंडा और चटपटा पीने का मन करता है, ऐसे में बाजार के महंगे और केमिकल वाले ड्रिंक्स पीने से बेहतर है कि घर पर ही कुछ देसी और मजेदार बनाया जाए. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खास ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है इमली सोडा. इसका खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद आपकी सारी थकान मिटा देगा, इसे बनाना इतना आसान है कि आप सिर्फ पांच मिनट में इसे तैयार कर सकते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • थोड़ी सी पकी हुई इमली
  • एक या दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • एक पैकेट जलजीरा पाउडर
  • एक ताजा कटा हुआ नींबू
  • चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
  • जरूरत के हिसाब से बर्फ के टुकड़े
  • एक बोतल ठंडी स्प्राइट

इमली सोडा बनाने का आसान तरीका:

  1. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको इमली को अच्छी तरह से साफ करना होगा.
  2. इमली को पानी से धो लें ताकि उस पर लगी धूल या गंदगी पूरी तरह निकल जाए.
  3. अब इसे थोड़े से पानी में भिगो दें और मसलकर इसका गाढ़ा रस यानी पल्प निकाल लें.
  4. अब एक बड़ा गिलास लें और उसमें तैयार किया हुआ इमली का पानी डाल दें.
  5. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें.
  6. हरी मिर्च डालने से इस ड्रिंक में एक बहुत ही अच्छा तीखापन आता है.
  7. अब इसमें एक पैकेट जलजीरा पाउडर डाल दें.
  8. स्वाद को और बढ़ाने के लिए अब इसमें एक ताजा नींबू निचोड़ दें, साथ ही ऊपर से थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें.
  9. अब इन सभी चीजों को एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले इमली के पानी में घुल जाएं.
  10. आखिर में गिलास में ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डालें.
  11. अब ऊपर से ठंडी स्प्राइट धीरे-धीरे गिलास में डालें.
  12. जैसे ही आप स्प्राइट डालेंगे, गिलास में झाग बनने लगेगा.
  13. इसे हल्के हाथ से एक बार चलाएं और तुरंत सर्व करें.
  14. आपका ठंडा और चटपटा इमली सोडा बनकर बिल्कुल तैयार है.

इसे भी पढ़ें: Cockroach Recipe: पहली नजर में लगेगा असली कॉकरोच, लेकिन स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे, वीडियो में देखें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Recipe, Imli Recipes, Soda Drinks, Food, Tamarind Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com