विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

कौन से विटामिन शरीर के लिए हैं बेहद जरूरी, जानें वो 4 नाम

Essential Vitamins: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इन 4 विटामिन को डाइट में जरूर करें शामिल. क्योंकि विटामिन की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं.

कौन से विटामिन शरीर के लिए हैं बेहद जरूरी, जानें वो 4 नाम
Essential Vitamins: इन 4 विटामिन का सेवन शरीर के लिए क्यों है जरूरी?

Essential Vitamins: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमें कई तरह के विटामिन और मिनरल की जरूरत होती है. क्योंकि विटामिन की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं. शरीर को सही से काम करने के लिए पोषण की जरूरत होती है और विटामिन (Vitamins And Minerals) शरीर को जरूरी पोषण देने का काम करते हैं. ये हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर को एनर्जी देने और कई बीमारियों से बचाने में मददगार हैं. अब सवाल ये आता है कि हमें कौन-कौन से विटामिन का सेवन करना चाहिए. अगर आपका सवाल भी यही है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उनके नाम.

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी विटामिन- (These 4 Vitamins To Keep Healthy)

1. विटामिन सी- (Vitamin-C)

विटामिन सी सबसे महत्वपूर्ण विटामिन में से एक है. ये न केवल इम्यूनिटी को बढ़ाने बल्कि, स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकता है. विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में खट्टे फल, संतरा, कीवी, टमाटर, आंवला, हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इनमें भरभर कर विटामिन सी होता है.

ये भी पढ़ें- केला खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, जानें कारण और Banana के फायदे 

Latest and Breaking News on NDTV

2. विटामिन ई-(Vitamin E)

विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और स्किन बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप लाल शिमला मिर्च, मूंगफली, एवोकाडो, बादाम आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

3. विटामिन बी-(Vitamin B)

विटामिन बी शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. विटामिन बी की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, पनीर, केला जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं.   

4. विटामिन ए- (Vitamin A)

विटामिन ए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के अलावा पाचन को बेहतर रखने और आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. इसकी कमी को दूर करने के लिए आप दूध, अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं. 

इनहेलेंट ड्रग्स के प्रकार क्या-क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Essential Vitamins, These 4 Vitamins To Keep Healthy, 4 Essential Vitamins, Kaun Se Vitamin Jaruri, Vitamins Are Necessary For Health, What Vitamins Do I Need Daily, Vitamins For Women, Essential Vitamins For Body, Essential Vitamins For Human Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com