Best sources of vitamin D: विटामिन डी से भरपूर फूड्स हेल्दी डाइट के लिए जरूरी हैं. ये एक फैट में घुलनशील पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर द्वारा सूर्य के प्रकाश के माध्यम से या भोजन और सप्लीमेंट में पाया जाता है और हमारे ऑल ओवर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन यह ऐसी चीज है जिसकी हममें से कई लोगों में कमी होती है. 2023 के एक अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में 35 प्रतिशत वयस्क विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं और इससे कई समस्याएं हो सकती हैं. (कमजोर इम्यून सिस्टम, कुछ कैंसर का जोखिम, लिवर और किडनी की बीमारी) बहुत से फूड्स में विटामिन डी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है, लेकिन जिन फूड्स में बहुत ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, उन्हें किसी भी डाइट में शामिल करना आसान होता है. कुछ सबसे आम विटामिन डी से भरपूर फूड्स के बारे में नीचे पढ़ें.
विटामिन डी से भरपूर फूड्स की लिस्ट (List of Foods Rich In Vitamin D)
1. साल्मन
साल्मन जैसी फैटी फिश को विटामिन डी भरपूर भोजन के प्रमुख स्रोत के रूप में जाना जाता है. अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, तीन औंस साल्मन में पोषक तत्व की 383 से 570 अंतर्राष्ट्रीय इकाइयां (IU) हो सकती हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का साल्मन चुनते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: 2 महीने तक शुगर खाने पर करें कंट्रोल तो शरीर में क्या बदलाव आएगा? जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
2. रेनबो ट्राउट
अन्य मछलियां जिनका आप सेवन कर सकते हैं उनमें रेनबो ट्राउट शामिल है. USDA का कहना है कि तीन औंस में 645 IU विटामिन डी होता है.
3. संतरे का रस
विटामिन डी लेने के लिए आप फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन कर सकते हैं. उदाहरण के लिए एक कप संतरे के रस में 100 IU पोषक तत्व होता है.
4. कॉड लिवर ऑयल
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए लंबे समय से कॉड लिवर ऑयल की सिफारिश की जाती रही है, क्योंकि यह विटामिन डी के सबसे फूड्स रूपों में से एक है. USDA के अनुसार एक चम्मच में 450 IU होता है.
यह भी पढ़ें: कद्दू के बीज खाने से क्या होता है? फायदे जान आप एक दिन भी नहीं करेंगे फिर मिस
5. सार्डिन
सार्डिन सबसे हेल्दी मछली ऑप्शन्स में से एक है. लेकिन, इसके कई लाभों के अलावा, जैसे कि ब्रेन फंक्शन में सुधार और बालों के झड़ने को रोकना यह विटामिन डी से भरपूर है. यूएसडीए के अनुसार, सार्डिन के एक कैन में 164 आईयू पोषक तत्व होते हैं.
6. दूध
दूध न केवल कैल्शियम बल्कि विटामिन डी से भी भरपूर होता है. यूएसडीए के अनुसार, एक कप दूध में 115 आईयू होता है.
7. दही
दही आपके विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपकी डाइट में शामिल करने के लिए एक आसान भोजन है. यूएसडीए का कहना है कि 8 औंस दही में 116 आईयू होता है.
विटामिन डी क्या करता है?
विटामिन डी शरीर के लिए बहुत कुछ करता है. यह हमारी बोन हेल्थ को कैसे बेहतर बनाता है. विटामिन डी कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाता है, इम्यूनिटी और मांसपेशियों के कार्य में सुधार करता है, सूजन को कम करता है, कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की शरीर की क्षमता में सुधार करता है." वह बताती हैं.
Watch Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं