विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस, उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Beetroot Juice Side Effects: चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चुकंदर के जूस का सेवन.

इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस, उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम
Beetroot Side Effects: चुकंदर का जूस पीने के नुकसान.

Beetroot Juice In Hindi: चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. रोजाना इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ही नहीं फोलेट, पोटैशियम, मैंगनीज, आयरन और विटामिन सी जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसके फायदे होने के साथ कुछ नुकसान भी हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आपको भी सेहत से जुड़ी हैं ये समस्याएं तो भूलकर भी ना करें चुकंदर के जूस का सेवन.

चुकंदर का जूस पीने के नुकसान- (Chukandar Juice Pine Ke Nuksan)

1. ब्लड प्रेशर-

ब्लड प्रेशर के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चुकंदर के जूस का सेवन. क्योंकि इसे पीने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है. इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें खासतौर पर इसका ध्यान रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले पानी में भिगोकर रख दें 2 हरी इलायची और सुबह खाली पेट कर लें, फिर देखें कमाल

Latest and Breaking News on NDTV

2. किडनी स्टोन-

चुकंदर में ऑक्सलेट्स की मात्रा अधिक होती है, जो कुछ लोगों में किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकता है. इसलिए स्टोन के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए.

3. पाचन-

कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस, या दस्त जैसी पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं उनको भूलकर भी चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं.

4. एलर्जी-

कुछ लोगों को चुकंदर का जूस पीने से एलर्जी हो सकती है, जिसमें चकत्ते, खुजली, सांस लेने में तकलीफ, या उल्टी शामिल हो सकती है. अगर आपको कुछ भी ऐसी समस्याएं नजर आए तो भूलकर भी इसका सेवन ना करें.

लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 4 Peoples Should Not Drink Beetroot Juice, Beetroot Juice Side Effects, Chukandar Juice Pine Ke Nuksan, Beetroot Juice Benefits In Hindi, Beetroot Juice Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com