विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2024

पेट और कमर के पास जमा चर्बी को कम करने के लिए दिन में 2 बार पीएं ये चाय, जानें बनाने का तरीका

Weight Loss Tea: आज के समय में वजन का बढ़ना एक आम समस्या हो गई है. लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिससे वो अमूमन मोटापे का शिकार हो जाते हैं. जिसको कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी वजन को कम करने के लिए कोई उपाय तलाश रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.

पेट और कमर के पास जमा चर्बी को कम करने के लिए दिन में 2 बार पीएं ये चाय, जानें बनाने का तरीका
वेट लॉस के लिए बेस्ट है ये चाय.

Weight Loss Tea: आज के समय में वजन का बढ़ना एक आम समस्या हो गई है. लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिससे वो अमूमन मोटापे का शिकार हो जाते हैं. जिसको कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी वजन को कम करने के लिए कोई उपाय तलाश रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर में जमा फैट को मक्खन की तरह पिघलाने में मदद करेगा. इसके साथ ही यह ड्रिंक वेट लॉस के अलावा फैट लॉस और इंच लॉस में भी फायदेमंद हो सकता है. आपको बता दें कि आपके किचन में मौजूद 4 चीजें इस मैजिकल फैट कटर टी को बनाने में काम आती हैं. आइए जानते हैं तेजी से फैट बर्न करने के लिए आप इस मैजिकल फैट कटर ड्रिंक को कैसे बनाएं.

वेट लॉस, फैट लॉस और इंच लॉस करने के लिए वेट लॉस टी ( Weight loss Tea for weight loss, Fat Loss, Inch Loss)

रात को सोने से ठीक पहले पानी पीते हैं आप तो आज ही छोड़ दें ये बुरी आदत, हो सकती हैं ये घातक बीमारी

इस मैजिकल फैट कटर टी को बनाने के लिए आपको चाहिए-

  1. 2 चम्मच जीरा
  2. 2 चम्मच अजवाइन
  3. 2 चम्मच सौंफ
  4. 2 चम्मच सूखा हरा धनिया

इन सभी चीजों को एक जार में लेकर अच्छे से मिक्स कर के रख लें. चाय बनाने के लिए एक लीटर पानी लें उसमें 1 चम्मच ये मिक्सचर मिलाकर तब तक उबालें जब तक पानी कम होकर 1 कप तक ना बच जाए. इस चाय को  पूरे दिन में आप 2-3 बार पी सकते हैं. बता दें कि ये चाय सिर्फ वेट लॉस नहीं बल्कि और भी कई हेल्थ प्रॉबलम्स को दूर करने में मदद कर सकीत है. यहां देखें वीडियो में इस चाय को बनाने का तरीका और इसके फायदे.

इस चाय को बनाने में इस्तेमाल किए गए सभी बीजों में पाए जाने वाले तत्व आपके वजन को कम करने के साथ ही शरीर में जमा फैट को भी कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही यह कमर के पास जमा चर्बी को कम करने में मदद कर सकती है. इस चाय का सेवन आपकी भूख को भी कंट्रोल करता है जो वेट लॉस में मदद करता है.

Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss Drink, Morning Drink For Weight Loss, Lifestyle, Belly Fat Kam Karne Ke Liye Drink, How To Burn Belly Fat Faster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com