विज्ञापन

Tarbuj Chilka Achar: दाल-चावल में जान डाल देगा ये तरबूज छिलके का खट्टा-चटपटा अचार, यहां जानें आसान रेसिपी

Tarbuj Chilka Achar: तरबूज के छिलकों का यह अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि बनाना भी बेहद आसान है और आपकी किचन में वेस्ट कम करने का शानदार तरीका भी है.

Tarbuj Chilka Achar: दाल-चावल में जान डाल देगा ये तरबूज छिलके का खट्टा-चटपटा अचार, यहां जानें आसान रेसिपी
Watermelon Rind Pickle: यह अचार खासतौर पर दाल-चावल, पराठा या सादी रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.

Tarbuj Chilka Ka Achar Kaise Banaye: गर्मी का मौसम आते ही तरबूज हर घर का फेवरेट फल बन जाता है. मीठा, ठंडा और पानी से भरपूर तरबूज हमें गर्मी से राहत देता है. लेकिन, ज्यादातर लोग इसका लाल हिस्सा खाकर हरे छिलके को फेंक देते हैं, बिना यह जाने कि यही छिलका स्वाद और सेहत का खजाना हो सकता है. अगर आप भी हर बार तरबूज के छिलके को कूड़ेदान में डाल देते हैं, तो आज से ऐसा मत कीजिए. क्योंकि इन छिलकों से आप बना सकते हैं एक ऐसा खट्टा-चटपटा अचार, जो साधारण दाल-चावल को भी खास बना देगा. यह अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि बनाना भी बेहद आसान है और आपकी किचन में वेस्ट कम करने का शानदार तरीका भी है.

क्यों खास है तरबूज के छिलके का अचार? | Why is Watermelon Rind Pickle Special? 

तरबूज का छिलका सिर्फ कचरा नहीं है. इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. इसका अचार हल्का खट्टा, मसालेदार और कुरकुरा होता है, जो खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है.

इसके अलावा, यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो नई-नई रेसिपी ट्राय करना पसंद करते हैं. एक बार बना लिया, तो यकीन मानिए बार-बार बनाने का मन करेगा.

ये भी पढ़ें: सीटी कम तो दाल कच्ची, ज्यादा तो पेस्ट! जानिए होटल जैसा स्वाद पाने के लिए कौन सी दाल में कितनी सीटी कराएं?

Latest and Breaking News on NDTV

जरूरी सामग्री:

  • तरबूज के छिलके - 2 कप (सफेद हिस्सा, हरा छिलका हटा लें)
  • नमक - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • राई (सरसों) - 1 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना - आधा छोटा चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - एक चुटकी
  • सरसों का तेल - 3 बड़े चम्मच
  • नींबू का रस या सिरका - 2 बड़े चम्मच

तरबूज के छिलके का आचार बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले तरबूज के छिलकों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि केवल सफेद हिस्सा ही इस्तेमाल करना है, हरा कठोर भाग हटा दें.
  • अब इन टुकड़ों में नमक और हल्दी मिलाकर 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दें. इससे छिलके थोड़ा नरम हो जाएंगे और उनका पानी निकल जाएगा.
  • इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल गरम करें. जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तब उसमें राई, मेथी दाना, सौंफ और हींग डालकर हल्का भून लें.
  • अब इसमें तरबूज के छिलके डालें और साथ में लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. 2-3 मिनट हल्का पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.

अंत में नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छे से मिक्स करें. आपका खट्टा-चटपटा अचार तैयार है. इसे साफ कांच के जार में भरकर 1-2 दिन धूप में रखें ताकि स्वाद और भी निखर जाए.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 50 रुपये के आम से घर पर बनाएं किलो भर अमचूर पाउडर, जानें तरीका

खाने का मजा दोगुना कैसे करें?

यह अचार खासतौर पर दाल-चावल, पराठा या सादी रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. जब आपके खाने में कुछ खास न हो, तब यह अचार पूरी थाली को मजेदार बना देता है. इसके कुरकुरेपन और मसालेदार स्वाद से हर निवाला अलग ही आनंद देता है.

कुछ जरूरी टिप्स:

  • अचार को हमेशा सूखे और साफ बर्तन में रखें.
  • तेल थोड़ा ज्यादा रखें, इससे अचार लंबे समय तक टिकता है.
  • धूप में रखने से इसका स्वाद और बेहतर होता है.
  • अगर ज्यादा खट्टा पसंद है तो नींबू या सिरका थोड़ा बढ़ा सकते हैं.

हम अक्सर छोटी-छोटी चीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि वही चीजें नए स्वाद का खजाना बन सकती हैं. तरबूज के छिलके का अचार इसका बेहतरीन उदाहरण है. तो अगली बार जब आप तरबूज खाएं, उसके छिलकों को संभाल कर रखें और इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Watermelon Rind Pickle, Tarbuj Chilka Achar, Watermelon Peel Pickle, Watermelon Rind Recipe, Zero Waste Pickle, Watermelon Rind Pickle Recipe, How To Make Tarbuj Chilka Achar, Watermelon Peel Achar, Easy Watermelon Rind Pickle, Indian Watermelon Pickle, Watermelon Skin Pickle, Tarbuj Ka Chilka Ka Achar, Zero Waste Watermelon Recipe, Tangy Watermelon Rind Achar, Dal Chawal Pickle Recipe, Waste To Taste Recipe, Summer Pickle Recipe, Quick Watermelon Pickle, Homemade Tarbuj Achar, Kachre Se Achar Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com