विज्ञापन

Egg Boiling Tips: अंडा उबालते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज, नहीं फटेगा छिलका

अगर अंडे उबालते समय उनका छिलका फट जाता है या बाद में उतारने में परेशानी होती है, तो यह आसान ट्रिक आपके काम आ सकती है. बस पानी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं, इससे अंडे का छिलका मजबूत रहता है और उबालने के बाद आसानी से उतर भी जाता है.

Egg Boiling Tips: अंडा उबालते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज, नहीं फटेगा छिलका
अंडा उबालने की ट्रिक
NDTV

कई लोगों को अंडा खाना जितना आसान लगता है, उसे उबालना उतना ही मुश्किल. क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें यह समझ नहीं आता कि अंडे उबले हैं या नहीं? अगर हां, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है यहां हम आपके साथ एक ऐसी आसान ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जो अंडों को बिना फटे उबालने में मदद कर सकती है.

क्या करना होगा?

अंडा उबालते समय आपको सिर्फ पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाना है, इससे न सिर्फ अंडे का छिलका फटने से बचेगा, बल्कि उबालने के बाद अंडे का छिलका भी आसानी से उतर आएगा.

नींबू करेगा कमाल

अंडे उबालने से पहले पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाने से अंडे का छिलका मजबूत बना रहता है, क्योंकि इसमें मौजूद हल्का एसिड पानी के pH लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है, इससे उबालते समय छिलका फटने की संभावना कम हो जाती है.

ये देखिए वीडियो...

अंडा उबालते समय नींबू कब डालें?

  1. सबसे पहले बर्तन में पानी भरें.
  2. अब आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
  3. इसके बाद अंडे डालकर सामान्य तरीके से उबाल लें.

क्या इससे अंडे का स्वाद बदल जाता है?

ऐसा कहना बिल्कुल गलत होगा. अंडे को उबालते समय उसमें नींबू का रस डालने से अंडे के स्वाद में कोई बदलाव नहीं आता.

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में रखते ही सूख जाता है नींबू? जानिए स्टोर करने का सही तरीका, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Boiling Tips, How To Boil Eggs, Boiling Eggs Without Peeling Shells, Kitchen Hacks, Eggs Boil Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com