विज्ञापन

बारिश में लेना है खाने का असली मजा, तो लंच और डिनर में बनाइए ये 5 सुपरहिट रेसिपी

बारिश का मौसम ऐसा होता है जिसमें कुछ भी सिंपल खाने का मन नहीं करता है. मन करता है कुछ चटपटा, मजेदार खाएं. लेकिन हर रोज ऐसा क्या बनाएं. तो अज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी रेसिपी जो आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए.

बारिश में लेना है खाने का असली मजा,  तो लंच और डिनर में बनाइए ये 5 सुपरहिट रेसिपी
बारिश का मजा करना हो दोगुना, इस मौसम में ट्राई करें ये 5 रेसिपी.
NDTV

बारिश का मौसम सिर्फ चाय और पकौड़ों तक सीमित नहीं है. इस मौसम में गरमा-गरम, मसालेदार और घर का बना ताजा खाना खाने का अलग ही आनंद होता है. अगर हर बार वही दाल-चावल या रोज की सब्जी बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार अपने मेन कोर्स में कुछ नया ट्राई करें. ये रेसिपीज बनाने में ज्यादा मुश्किल नहीं हैं और परिवार के हर सदस्य को पसंद आएंगी. आइए जानते हैं मॉनसून की 5 ऐसी मेन कोर्स रेसिपी, जो आपके लंच और डिनर दोनों को खास बना देंगी.

मसाला खिचड़ी (Masala Khichdi)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

बारिश के मौसम में हल्का लेकिन स्वादिष्ट खाना सबसे अच्छा माना जाता है. मसाला खिचड़ी पेट के लिए भी आसान होती है और स्वाद में भी कमाल की लगती है.

कैसे बनाएं?

एक कप चावल और आधा कप मूंग दाल को धोकर कुकर में डालें. इसमें एक कटा प्याज, टमाटर, गाजर, मटर, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, अदरक, नमक और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं. तीन से चार कप पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं. ऊपर से घी और हरा धनिया डालकर दही, पापड़ या अचार के साथ परोसें.

कढ़ी पकौड़ा (Kadhi Pakoda)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

मॉनसून और कढ़ी पकौड़े का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. गर्मागर्म कढ़ी और चावल बारिश के मौसम का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

कैसे बनाएं?

एक कटोरी दही में बेसन, हल्दी, नमक और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. अलग से बेसन में प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर छोटे-छोटे पकोड़े तल लें. अब कढ़ी के घोल को धीमी आंच पर पकाएं. इसमें राई, जीरा, मेथी दाना, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. आखिर में पकोड़े डालकर 10 मिनट तक पकाएं और स्टीम्ड राइस के साथ सर्व करें.

पालक पनीर (Palak Paneer)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

बारिश में कुछ रिच और पौष्टिक खाने का मन हो तो पालक पनीर बढ़िया ऑप्शन है.

कैसे बनाएं?

पालक को उबालकर ठंडा करें और पीस लें. कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन और टमाटर भूनें. इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें. अब पालक की प्यूरी मिलाकर 5 मिनट पकाएं. आखिर में पनीर के टुकड़े और थोड़ा कसूरी मेथी डालें. रोटी, नान या पराठे के साथ इसका स्वाद शानदार लगता है.

वेजिटेबल पुलाव (Vegetable Pulao)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अगर कम समय में स्वादिष्ट मेन कोर्स बनाना चाहते हैं, तो वेज पुलाव सबसे आसान विकल्प है.

कैसे बनाएं?

बासमती चावल को 20 मिनट भिगो दें. कुकर या पैन में घी गर्म करके तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और जीरा भूनें. फिर प्याज, गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च डालकर हल्का पकाएं. चावल, नमक और गरम मसाला मिलाकर पानी डालें और पकने दें. बूंदी या खीरे के रायते के साथ परोसें.

राजमा मसाला (Rajma Masala)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

मॉनसून में अगर कुछ भरपेट और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो राजमा मसाला और जीरा राइस का मुकाबला मुश्किल है.

कैसे बनाएं?

राजमा को रातभर भिगोकर नमक के साथ उबाल लें. कड़ाही में तेल डालकर प्याज, अदरक-लहसुन और टमाटर का मसाला तैयार करें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला मिलाएं. उबला हुआ राजमा डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालें और जीरा राइस के साथ गर्मागर्म परोसें.

ये भी पढ़ें: वीकेंड को बनाएं और खास, शेफ संजीव कपूर की स्पाइसी मोमोज रेसिपी मिनटों में होगी तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Recipe, Rainy Food, Easy Dinner Ideas, Easy Lunch Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com