विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद इंदौर के मेजर हमजा आरिफ शहीद, जैसलमेर में ली अंतिम सांस

इंदौर के 31 वर्षीय मेजर हमज़ा आरिफ का सैन्य वाहन जैसलमेर में ड्यूटी से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे वे शहीद हो गए. महज एक महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था. शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार इंदौर में किया जाएगा.

शादी के एक महीने बाद इंदौर के मेजर हमजा आरिफ शहीद, जैसलमेर में ली अंतिम सांस
indore major hamza arif martyred jaisalmer road accident.

इंदौर के बेटे मेजर हमज़ा आरिफ ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. 31 साल के मेजर हमजा शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहने वाले थे. वर्तमान में वे राजस्थान के जैसलमेर जिले में पदस्‍थ थे. गुरुवार 30 जुलाई की रात ड्यूटी से वापस लौटते समय उनका सैन्य वाहन सड़क पर अचानक आए एक ऊंट से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में मेजर हमज़ा आरिफ शहीद हो गए, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक महीने पहले हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, मेजर हमज़ा आरिफ पिछले 9 वर्षों से भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे. महज एक महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था. हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह नहीं छूटा था कि इससे पहले उनकी शहादत की खबर आ गई. 

indore major hamza arif martyred

indore major hamza arif martyred

घर में पसरा मातम 

मेजर हमज़ा आरिफ के पिता आरआर कैट से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं. हमजा की शहादत की खबर आने के बाद से सभी का बुरा हाल है. उनकी पत्‍नी बार-बार बेसुध हो रही हैं.

मेडिकल का छात्र कैसे बना कारगिल युद्ध का पहला शहीद? कैप्टन सौरभ कालिया की कहानी

कल 1 अगस्‍त को इंदौर आएगा शव   

मेजर हमज़ा का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर तक इंदौर पहुंचने की संभावना है, जहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. हादसे की जानकारी मिलते ही राऊ विधायक मधु वर्मा, स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Kargil Vijay Diwas 2026: रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था… कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore News, MP News,  Madhya Pradesh News, Martyred
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com