Soup Recipe: बारिश के मौसम में मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है. ऐसे में इस मौसम में हम कुछ ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं जो गरम होने के साथ स्वाद में भी चटपटी हों. ऐसे में सूप एक बेहतरीन ऑप्शन बनता है. ये स्वादिष्ट बोने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. आप शाम के समय सूप बनाकर पी सकते हैं. आइए जानते हैं टेस्टी सूप की रेसिपी जो आसानी से आप घर पर बना सकते हैं. इसमें कई तरह की सब्जियों के साथ-साथ स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह सूप विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि:
वेजिटेबेल स्वीट कॉर्न सूप बनाने की रेसिपी
सामग्री:
- 1 कप स्वीट कॉर्न (ताजा या डिब्बाबंद)
- 1/2 कप गाजर (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कप बीन्स (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कप पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
- 1/4 कप हरी मटर
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन या तेल
- 4 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर (मक्की का आटा)
- 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच सिरका
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- हरा प्याज़ (गार्निश के लिए)
विधि:
- सभी सब्जियों को बारीक काट लें.
- अगर स्वीट कॉर्न फ्रेस है, तो उसे थोड़ा पानी में उबालकर नरम कर लें.
मानसून के मौसम में अपनी डाइट का रखें खास ख्याल, वरना कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
कुकिंग:
एक बड़े पैन में मक्खन या तेल गरम करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ा सा भून लें.
अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियाँ (गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मटर) डालें और 3-4 मिनट तक भूनें.
सूप तैयार करना:
- अब इसमें स्वीट कॉर्न डालें और अच्छी तरह मिलाएँ.
- वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें और सब्जियों को 10-15 मिनट तक पकने दें, जब तक कि सब्जियाँ नरम न हो जाएँ.
- एक छोटे बाउल में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला पेस्ट बना लें. इसे सूप में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ ताकि सूप गाढ़ा हो जाए.
- अब सोया सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ.
- सूप को कुछ और मिनट पकने दें, ताकि सारे फ्लेवर्स अच्छी तरह से मिल जाएँ.
- हरे प्याज़ से गार्निश करें.
- आपका सूप बनकर तैयार है.
टिप्स- आप अपने पसंदीदा सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही सूप को और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें टॉफू या पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं.
Gut Health: क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं